The Lallantop

अफगानिस्तान के दार्विश ने धोनी स्टाइल में छक्का मारकर हराया पाकिस्तान को

टॉस जीतकर पहले बैटिंग लेना भारी पड़ा पाक को.

Advertisement
post-main-image
अंडर 19 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हरा दिया है.
पाकिस्तान के दिन ही खराब चल रहे हैं. दिन में उनकी क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के हाथों तीसरा वनडे बुरी तरह हारी. 183 रनों से. सीरीज भी हारी. रही सही कसर दोपहर तक पाक की अंडर 19 टीम ने पूरी कर दी. बात अंडर 19 वर्ल्ड कप की कर रहे हैं. सीरीज में अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है.
अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत की है.
अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत की है.

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान ग्रुप डी में है. 13 जनवरी को इनका पहला मैच था. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर तुरंत बैटिंग ले ली. ओपनिंग करने आए मुहम्मद जैद तुरंत ही बिना खाता खोले निकल लिए. नंबर 3 पर आए अम्मद आलम भी 1 रन बनाकर वापस हो लिए. इसके बाद दूसरे ओपनर और विकेटकीपर रोहेल नाजिर और अली जरयाब आसिफ(30) ने पारी संभाली. रोहेल ने 81 रन की पारी खेली. हालांकि इनके अलावा कोई नहीं चला. 47.4 ओवर में पूरी टीम ढेर हो गई. स्कोर बना 188. पाक टीम का प्रदर्शन देखें-
पाकिस्तान का स्कोर कार्ड.
पाकिस्तान का स्कोर कार्ड.

189 रन का टार्गेट मिला अफगानिस्तान को. इनके भी एक ओपनर इब्राहिम जदरान ज्यादा नहीं चले और 3 रन ही बना पाए. दूसरे ओपनर रहमानुल्लाह और फर्स्ट डाउन आए इकराम अली ने पारी संभाली. हालांकि मैच जिताऊ पारी खेली इनके आउट होने के बाद आए दार्विश रसूली ने. 76 रन बनाकर नॉटआउट रहे. इसके साथ ही 47.3 ओवर में टार्गेट पा लिया. और मैच भी धोनी स्टाइल में खत्म किया. माने छक्का मारकर. दार्विश ही मैन ऑफ द मैच भी रहे.
अफगानिस्तान का स्कोरकार्ड.
अफगानिस्तान का स्कोरकार्ड.

उस छक्के की भी झलक देख लीजिए-
14 को भारत का पहला मैच
ये तो हो गया अफगानिस्तान और पाकिस्तान का मैच. भारत का पहला मैच 14 जनवरी को है. वो भी हैवीवेट ऑस्ट्रेलिया से. सबकी नजर इस मैच पर होगी. तीन बार चैंपियन रह चुकी भारत की टीम की इस बार कमान संभाल रहे हैं पृथ्वा शॉ. और टीम के कोच हैं द वॉल. राहुल द्रविड़. माने मामला टाइट है. अंडर 19 वर्ल्ड कप भारत ने आखिरी बार 2014 में जीता था. देखने वाला होगा इस बार ये सफर कैसा रहता है.
पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलेगी भारतीय टीम और कोच हैं राहुल द्रविड़.
पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलेगी भारतीय टीम और कोच हैं राहुल द्रविड़.



ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान की टीम के 6 बैट्समैन 10 के अंदर आउट, बाकी सब 20 के अंदर!

देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदी

वो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं

BCCI की ये बात मान लेती टीम इंडिया तो हम पहला टेस्ट जीत सकते थे

इंडिया मैच हार गई लेकिन साहा ने धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया

इस तिकड़म के ज़रिये बैन के बावजूद IPL में खेलेंगे यूसुफ़ पठान

 

Advertisement
Advertisement