The Lallantop

स्मृति मंधाना ने बनाया एक और धांसू रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में खड़ा किया रनों का पहाड़

Smriti Mandhana विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली बैटर बन गई हैं. उन्होंने यह उपलब्धि Asian Games 2026 में श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच मे हासिल की.

Advertisement
post-main-image
विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ 79 रन बनाए और टीम इंडिया की टॉप स्कोरर बनीं, जिससे भारत ने 216 रन बनाए।
  • इस मुकाबले से पहले स्मृति मंधाना को महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने के लिए 13 रन की जरूरत थी, जो उन्होंने इस मैच में पूरा किया।
  • भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता, जिसमें दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर बोला. इस अहम मुकाबले में वह भारत की टॉप स्कोरर रहीं. उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए 45 बॉल्स पर 79 रन बनाए. स्मृति ने अपनी इनिंग्स में 5 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस आतिशी पारी के चलते भारतीय टीम ने 200 रनों का आंकड़ा भी पार किया. अपनी इस तेज-तर्रार पारी के दौरान स्मृति ने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल की. यह अचीवमेंट हासिल करने वाली स्मृति दुनिया की पहली महिला बैटर हैं.

Advertisement
स्मृति ने रचा इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ स्मृति गोल्ड मेडल मुकाबले में बेहतरीन टच में दिखीं. भारत की पारी का आगाज करने आईं स्मृति ने पहले ओवर में अपने तेवर दिखा दिए. श्रीलंका के लिए पहला ओवर सुगंधिका कुमारी ने डाला. इस ओवर की चौथी और पांचवीं बॉल पर स्मृति ने दो चौके जड़े.

इसके बाद, स्मृति ने तीसरे ओवर में भी सुगंधिका को नहीं बख्शा. तीसरे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने लगातार दो छ्क्के उड़ाए. उन्होंने श्रीलंका के बॉलर्स पर शुरुआत से ही अटैक करके उन पर प्रेशर डाल दिया. उनकी आक्रामक बैटिंग 17वें ओवर तक जारी रही. उनकी विस्फोटक बैटिंग के आगे श्रीलंका की बॉलिंग यूनिट बिखर गई. उन्होंने अपोनेंट टीम की लगभग हर बॉलर के खिलाफ स्कोरिंग शॉट लगाए.

Advertisement

स्मृति ने अपनी 79 रनों की पारी के चलते विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया. उन्होंने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए. स्मृति यह रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की पहली बैटर हैं. इस मैच से पहले स्मृति को 11 हजार रन पूरे करने के लिए 13 रनों की दरकार थी. 

स्मृति मंधाना हाल ही में विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनी थीं. एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 124 रनों की पारी खेलकर मिताली राज के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था. मिताली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन दर्ज हैं. वहीं, अब स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल किकेट में 11,066 रन बना चुकी हैं.  

Advertisement

ये भी पढ़ें: CSK के हेड कोच होंगे जहीर खान, दोस्त धोनी की वजह से मिली ये बड़ी जिम्मेदारी!

गोल्ड मेडल मैच में क्या हुआ?

श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. भारत ने पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए. स्मृति मंधाना 79 रन बनकार टीम इंडिया की टॉप स्कोरर रहीं. उनके अलावा, ऋचा घोष ने 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रनो की तू्फानी पारी खेली.

श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 217 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, भारतीय महिला टीम की शानदार बॉलिंग के आगे श्रीलंका की पूरी टीम 69 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 147 रनों से जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा, शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट चटकाए. 

एशियन गेम्स में यह भारत का लगातार दूसरा गोल्ड मेडल हैं. इससे पहले भारत की महिला टीम ने हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement