The Lallantop

जापान ने टीम इंडिया के धाकड़ बैटर्स को पानी पिलाया, बॉलर्स ने उलटफेर से बचा लिया

भारतीय टीम को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है. इससे पहले उसे जापान के खिलाफ T20 मैच खेलना था. यह मुकाबला भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर खेला गया. इसलिए यह मैच दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक था.

Advertisement
post-main-image
भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ 2 रनों से जीत दर्ज की. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने जापान के खिलाफ खेले गए 5 ओवरों के T20I मैच में अपनी गेंदबाजी के दम पर 2 रनों से जीत हासिल की।
  • यह मुकाबला भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जो कि एक सीमित ओवरों का मैच था।
  • भारत की यह जीत टीम के लिए एशियन गेम्स 2026 से पहले सकारात्मक संकेत मानी जा रही है और आगामी मैचों के लिए तैयारी में सहायक होगी।

जापान के खिलाफ T20I मैच में भारतीय क्रिकेट टीम उलटफेर से बच गई.  दोनों देशों के बीच खेले गए एक मात्र मैच में जापान ने भारत के दांत खट्टे कर दिए. इस मुकाबले में टीम इंडिया के बैटर्स ने निराश किया. भारतीय टीम यह मुकाबला जैसे-तैसे करके जीत पाई. जापान की परफॉर्मेंस को देखकर लगा कि यह मैच भारत के हाथ से निकल जाएगा. लेकिन, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए टीम को हार से बचा लिया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रनों से हराया.

Advertisement

भारतीय टीम को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है. इससे पहले उसे जापान के खिलाफ T20 मैच खेलना था. यह मुकाबला भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर खेला गया. इसलिए यह मैच दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक था.

फ्लॉप रहे टीम इंडिया के बैटर

बारिश के खलल के चलते यह मैच सिर्फ 5 ओवर्स का खेला गया. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. लेकिन, यह डिसीजन भारत के फेवर में नहीं रहा. जापान के बॉलर्स ने प्रभावित किया. ओपनर अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए. तूफानी बैटर संजू सैमसन भी 9 रन बनाकर चलते बने. ईशान किशन सिर्फ 3 रन बना पाए.

Advertisement

टीम इंडिया के टॉप स्कोर कप्तान श्रेयस अय्यर रहे. उन्होंने 12 बॉल्स पर नॉट आउट 16 रन स्कोर किए. वाइस कैप्टन तिलक वर्मा ने भी स्ट्रगल किया. उन्होंने 3 गेंदों पर 1 रन बनाया. चौकों और छक्कों में डील करने वाले इंडियन बैटर्स मैच में सिर्फ 2 चौके लगा पाए. भारत ने 5 ओवर्स में 4 विकेट पर 32 रन बनाए.

जापान के सभी बॉलर्स ने बेहतरीन बॉलिंग की. चार्ली हारा-हिंजे सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 2 विकेट चटकाए. इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस को एक-एक विकेट मिला.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने बनाया एक और धांसू रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में खड़ा किया रनों का पहाड़

Advertisement
गेंदबाजों ने बचाई भारत की इज्जत

जापान को मैच जीतने के लिए 33 रनों का टारगेट मिला. एक वक्त ऐसा लगा कि मेजबान टीम यह मैच आसानी से जीत जाएगी. लेकिन, वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी करके भारत की वापसी कराई. सुंदर ने 2 विकेट लिए. जापान के एक बैटर लाचलन यामामोटो-लेक रन आउट हुए. मैच में सुंदर के अलावा अक्षर पटेल ने भी असरदार बॉलिंग की.

भारत की कसी गेंदबाजी के आगे जापान के बैटर खुलकर नहीं खेल पाए. टीम इंडिया के बॉलर्स ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट लिए. जापान की टीम निर्धारित 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन बना पाई. इस तरह भारत यह मुकाबला 2 रनों से जीतने में सफल रहा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement