The Lallantop

15 साल बाद CSK का हेड कोच बदला, जहीर खान को मिली जिम्मेदारी

2027 के बाद क्या होगा इसके बारे में फ्रैंचाइजी ने कुछ साफ नहीं किया है. फ्लेमिंग 15 साल तक टीम के हेड कोच थे. उन्होंने इस साल जुलाई में यह पद छोड़ा था.

Advertisement
post-main-image
जहीर खान अपने IPL करियर में कभी CSK के लिए नहीं खेले. हालांकि अब उसके कोच हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 के लिए पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को एक सीजन के लिए नया हेड कोच नियुक्त किया है, जो स्टेफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे।
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 साल तक हेड कोच रहे स्टेफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने के बाद नए हेड कोच की नियुक्ति की आवश्यकता पाई और चर्चा के बाद जहीर खान को चुना।
  • जहीर खान की नियुक्ति से चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव होगा, और इस फैसले के बाद टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना नया हेड कोच मिल गया है. पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान IPL 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच होंगे. फ्रैंचाइजी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. जहीर को फिलहाल सिर्फ एक सीजन के लिए टीम का कोच बनाया गया है. 2027 के बाद क्या होगा इसके बारे में फ्रैंचाइजी ने कुछ साफ नहीं किया है. जहीर स्टेफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे. फ्लेमिंग 15 साल तक टीम के हेड कोच थे. उन्होंने इस साल जुलाई में यह पद छोड़ा था.

Advertisement
जहीर खान का करियर

जहीर खान के लिए कोचिंग नई चीज नहीं है. साल 2017 में रिटायर होने से पहले वह IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. रिटायरमेंट के बाद वह कोचिंग के जरिए IPL में लौटे. साल 2019 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस बनाया था. 2025 में जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर बने. 2026 के सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने अपना पद छोड़ दिया.  

टीम के मालिक रूपा गुरुनाथ ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा,

Advertisement

हमें चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर ज़हीर खान के नाम की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है. ज़हीर का शानदार खेल करियर और युवा टैलेंट को निखारने की काबिलियत, उन्हें खास बनाते हैं. हमें भरोसा है कि उनके मार्गदर्शन से इस फ़्रैंचाइज़ी की नींव और मज़बूत होगी.

चेन्नई सुपर किंग्स का बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बनने पर जहीर खान ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि IPL इतिहास की सबसे कामयाब टीम से जुड़ना उनके लिए खास अनुभव है. उन्होंने कहा,

IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर CSK का सामना किया है और उन मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया है. चेपॉक में सुपरफ़ैन्स जो माहौल बनाते हैं, वह इसे और भी खास बनाते हैं. मैं इतने शानदार इतिहास वाली इस प्रतिष्ठित फ़्रैंचाइज़ी से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार इस प्लेयर की तरह खेलना चाहते हैं, महज 3 महीने हुए इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में

चेन्नई सुपर किंग्स ने लंबे समय बाद अपना कोच बदला है. साल 2008 में फ्लेमिंग टीम के खिलाड़ी थे. 2009 में उन्होंने कोच का पद संभाला और 2015 तक टीम के कोच रहे. 2016 और 2017 के सीज़न्स में चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगा था. जब 2018 में टीम की IPL में वापसी हुई, तो एक बार फिर फ्लेमिंग को कोच पद मिला. वह अब इंग्लैंड टीम के टेस्ट कोच हैं. 

वहीं, स्टेफन के जाने के बाद से चेन्नई के नए कोच को लेकर चर्चा शुरू हो गई. जहीर खान से पहले कई पूर्व खिलाड़ियों के नाम सामने आए. हालांकि टीम ने आखिरकार जहीर खान के नाम पर मुहर लगाई.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: डायबिटीज में क्या खाएं, क्या नहीं? डॉ. अनूप मिश्रा ने थायरॉइड, मोटापा, फैटी लिवर सबके राज खोले

Advertisement