वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में मौका नहीं मिला. वह तीनों मैचों में बेंच पर रहे. वैभव को सीरीज में चांस नहीं देने के लिए कई पूर्व क्रिकेटर्स ने गौतम गंभीर सहित भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना की. इन पूर्व क्रिकेटर्स का मानना था कि वैभव को अफगानिस्तान जैसी हल्की टीम के खिलाफ मौका देना चाहिए था. लेकिन, अब श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट का फेवर किया है. उनका कहना है कि सूर्यवंशी में स्पेशल टैलेंट है. वो टीम इंडिया का फ्यूचर हो सकते हैं. इसलिए वैभव को जल्दबाजी में आगे न बढ़ाएं.
‘वैभव सूर्यवंशी पर जल्दबाजी मत कीजिए', गंभीर को निशाना बनाने वालों को जयसूर्या का जवाब
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट का फेवर किया है. उनका कहना है कि सूर्यवंशी में स्पेशल टैलेंट है. इसलिए वैभव को जल्दबाजी में आगे न बढ़ाएं. इसकी वजह भी उन्होंने बताई.

वैभव सूर्यवंशी T20 इंटरनेशनल में ओपनिंग करते हैं. लेकिन, जब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला, उनकी जगह अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने इनिंग्स की शुरुआत की. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या का मानना है कि वैभव में अलग तरह की प्रतिभा है.
उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा,
वैभव सूर्यवंशी में एक अलग तरह की प्रतिभा है. मुझे लगता है कि वह भारत का भविष्य हैं. उनके पास काफी वक्त है. अगर उन्हें अवसर मिलेंगे, तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
साल 1996 में श्रीलंका के वर्ल्ड कप जिताने वाले जयसूर्या ने वैभव का फेवर करते हुए आगे कहा,
वैभव को चांस मिलेंगे. लेकिन, मैं यह नहीं बता सकता कि वह किस नंबर पर खेलेंगे. यह कंडीशन पर डिपेंड करता है. लेकिन, जब उन्हें अवसर मिलेगा, तो वह उसे भुनाएंगे. मैं सिलेक्शन और बैटिंग क्रम को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता. मुझे लगता है कि वैभव के अंदर बहुत टैलेंट है.
बातचीत के दौरान सनत जयसूर्या ने भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए टफ कॉम्पिटिशन पर बात की. उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को लगातार अच्छा प्रदर्नशन करना होगा. जयसूर्या के मुताबिक,
हर क्रिकेटर के पास अपना टैलेंट होता है. वे प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत करते हैं. भारतीय टीम में जगह लेने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी प्लेयर हमेशा मौजूद रहते हैं. टीम इंडिया में बहुत तगड़ा कॉम्पिटिशन है.
इस बीच श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने तीन फॉर्मेट में टीम इंडिया के लेवल पर बात की. उन्होंने कहा कि भारत में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है. वे सभी फॉर्मेट में खेलते हैं. जब आप तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, तो यह आसान नहीं होता.
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यूजहां तक वैभव सूर्यवंशी की बात है, तो उन्होंने इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ T20I डेब्यू किया था. उन्होंने इंग्लैंड टूर पर 3 T20I मैच खेले. लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली. उन्होंने तीन मैचों में महज 42 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: '...इंग्लैंड चने बेचने गए थे?', वसीम अकरम ने बाबर आजम की गजब बेइज्जती कर दी
इसके बाद, वैभव जिम्बाब्वे टूर पर गए. जहां T20 सीरीज में उनका बल्ला खूब चला. जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में वैभव ने 151 रन स्कोर किए. उन्होंने दो फिफ्टी भी लगाईं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा. सीरीज में बेहतरीन बैटिंग करने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के अवॉर्ड से नवाजा गया.
वैभव सूर्यवंशी का अगला असाइनमेंट एशियन गेम्स 2026 है. उन्हें भारत की T20 टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी T20 सीरीज के लिए भारत टीम में जगह मिली है. अब देखना होगा कि वैभव को एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









