आया था जिसमें करीब साढ़े आठ लाख लोग मारे गए थे.
अब आज यानी 23 जनवरी, 2018 को फिर से अलास्का के कोडीक द्वीप से 175 मील दक्षिण पूर्व पर एक 8.2 मैग्नीट्यूड का तीव्र भूकंप आया है.
अच्छी बात ये है कि अभी तक जान माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन बुरी बात ये है कि इसके बाद अमेरिका और कनाडा के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है.
अलास्का में सेलफोन के माध्यम से राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि - लोग ऊंची जगहों पर या इनलैंडस (समुद्र से दूर के स्थानों पर) चले जाएं. कोडिक अधिकारियों ने निचले इलाकों में रह रहे निवासियों को जगह खाली करने के लिए चेतावनी दी है. आज सुबह इंडोनेशिया में भी 6.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था.

'किस तरह तट की तरह बढ़ रहा है सुनामी' इसका एक सांकेतिक चित्र नेशनल वेदर सर्विस - सिएटल ने जारी किया है
लल्लनटॉप में पढ़िए एक कविता रोज़:





.webp?width=60&quality=70)




