The Lallantop

जमुई केस वाले नंदन यादव के नए वीडियो से खुले बड़े राज, अब ये मुकदमे भी लिखे जाएंगे?

पुलिस के मुताबिक नंदन यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से शराब पीने के वीडियो और तस्वीरें मिली हैं. अब वीडियो में दिख रही जगहों की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में तो दोनों आरोपियों के शराब और अवैध बालू के धंधे में शामिल होने की पुष्टि हुई है.

Advertisement
post-main-image
एनकाउंटर में नंदन यादव को पैर में गोली लगी (PHOTO- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई है।
  • मुख्य आरोपी नंदन यादव का अवैध शराब और बालू के तस्करों से संबंध होने का खुलासा एक वीडियो के आधार पर हुआ, जिस पर पुलिस ने संबंधित स्थलों की जांच शुरू की।
  • पुलिस अब आरोपी की पिस्तौल के स्रोत और उपयोग की जांच कर रही है तथा मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर आरोपी और उनके पुराने अपराध रिकॉर्ड की जांच कर रहा है।

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. मुख्य आरोपी नंदन यादव का संबंध इलाके के अवैध रेत और शराब के तस्करों से होने की बात भी सामने आई है. इस दावे के पीछे खुद नंदन यादव का वो वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर उसने शेयर किया. इसमें वो बालू खनन के दौरान शराब पी रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस अब उन जगहों की जांच कर रही है, जहां ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया. बिहार में शराब बैन है, ऐसे में इस तरह की गतिविधि के लिए भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Advertisement
आरोपी नंदन से देसी पिस्टल बरामद

इंडियन एक्सप्रेस के हिमांशु हर्ष की रिपोर्ट के मुताबिक जमुई पुलिस ने 19 सितंबर की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कई जगह छापेमारी की. जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के मुताबिक, 22 सितंबर को सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो मुख्य आरोपी प्रतापपुर गांव के बाहर नदी के किनारे छिपे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे. पीछा करने के दौरान वो कई बार गिरे और घायल हुए. लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

पूछताछ में पुलिस ने बताया कि पहले पकड़े गए आरोपी का नाम हरेराम यादव था. पूछताछ में हरेराम यादव ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी नंदन यादव नदी की ओर भाग गया था. वो घास और झाड़ियों के एक हिस्से में छिपा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान पुलिस को पास आते देख कथित तौर पर नंदन यादव ने गोली चला दी. जिसके जवाब में की गई पुलिस फायरिंग में नंदन के दाहिने पैर में गोली लग गई. पुलिस के मुताबिक नंदन इलाके में ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता था. उसके पास से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई है.  

Advertisement

अब पुलिस पिस्तौल के सोर्स और खरीद की जांच कर रहे हैं. साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसका इस्तेमाल किसी और क्राइम में किया गया था. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में तो दोनों आरोपियों के शराब और अवैध बालू के धंधे में शामिल होने की पुष्टि हुई है.

(यह पढ़ें: जमुई केस: पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, एनकाउंटर में गोली लगी, एक का पैर टूटा)

अवैध शराब और बालू के कारोबार से जुड़ा है नंदन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुंदर जाने वाले रास्ते से शराब का कारोबार चलता है. इसके अलावा प्रतापपुर घाट से इन दोनों का अवैध बालू का कारोबार चल रहा था. दोनों आरोपियों ने शराब और अवैध बालू के कारोबार से इन दिनों अच्छा-खासा रुपया कमाया था. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है. पुलिस के मुताबिक अभी पीड़िता घटना के बाद सदमे हैं. जिसकी वजह से लंबी पूछताछ नहीं हो पा रही है.

Advertisement

फिलहाल इस मामले में 6 आरोपी पकड़े गए. जिनमें कुछ नाबालिग भी हैं. मामले की जांच SIT कर रही है. आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है. दोनों की पुरानी क्राइम डिटेल खंगाली जा रही है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव की इतनी हिम्मत किसने बढ़ाई?

Advertisement