मैक्रॉन के नंबर कम थे, फिर भी टॉप पर रहे
इस लिस्ट में वैटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस को भी शामिल किया गया था और वो इस लिस्ट में नेट स्कोर 38 के साथ सबसे ऊपर थे. लेकिन बात ऐसी है कि पोप वेटिकन सिटी का कार्यभार संभालते तो हैं लेकिन वो एक नेता बाद में हैं और धार्मिक गुरु पहले. इसलिए उनके बाद आने वाले मैक्रॉन को पहला नंबर मिला.
सबसे ज़्यादा स्कोर करने के बावजूद पोप फ्रांसिस को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है.और कौन-कौन है लिस्ट में?
लिस्ट में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को नेट स्कोर 7 के साथ चौथा नंबर मिला है. पांचवे पायदान पर हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग. उनका नेट स्कोर है 6. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन छठे, सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अबदुल्लाजीज़ सउद सातवें और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आठवें स्थान पर हैं. हैरानी की बात ये है कि अमेरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की इस लिस्ट में 11 वें नंबर पर रखा गया है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैकरॉन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल.
अपने इस सलाना सर्वे के लिए गैलप ने दुनियाभर के 50 देशों के 53, 769 लोगों की राय ली. अक्टूबर से दिसम्बर 2017 के बीच लोगों से उनके विचार फेस टू फेस, फोन या फिर ऑनलाइन लिए गए थे. जिसके बाद ये लिस्ट तैयार हुई है.
ये भी पढ़ें:
देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों करनी पड़ी?
क्या खाकर अमित शाह ने एक साल में 20 किलो वजन कम कर लिया?
इस भारतीय को अमेरिका में 23 फरवरी को ज़हरीला इंजेक्शन लगाया जाएगा
भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्या पर बनने जा रही है फिल्म
वीडियो देखें: क्या सोनिया गांधी के इस खास जज ने दीवाली पर बैन किए हैं पटाखे?










