The Lallantop

Asian Games 2026: 10 मीटर एयर राइफल में भारत का दिखा दम, टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा दोनों में मेडल

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों का जलवा बरकरार है. इन खेलोें के तीसरे दिन भारत ने शूटिंग में तीन मेडल जीत लिए हैं. इसमें टीम इवेंट के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते मेडल भी शामिल हैं. शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा.

Advertisement
post-main-image
हिमांशु, रुद्रांक्ष और पार्थ की तिकड़ी ने जीता सिल्वर मेडल (Courtesy: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन जापान के आइची नागोया में भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर और व्यक्तिगत स्पर्धा में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए।
  • भारत की टीम सिल्वर मेडल से पहले चीन की टीम ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए 1899.0 पॉइंट्स बनाए जबकि भारत ने 1890.1 पॉइंट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
  • भारत के निशानेबाजों के मेडल जीतने के बावजूद अभी तक भारत को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल नहीं मिला है, जिससे भविष्य में गोल्ड मेडल की उम्मीद बनी हुई है।

जापान के आइची नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल जीतने का सिलसिला जारी है. इन खेलों के तीसरे दिन भारत ने शूटिंग में तीन मेडल जीत लिए हैं. पहले हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमाशु ने सिल्वर और रुदांक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. 

Advertisement

टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने 1890.1 पॉइटंस हासिल किए और वह दूसरे नंबर पर रही. गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत की टीम चीन के शेंग लिहाओ, मा सिहान और झांग चांगहोंग से पिछड़ गई. चीन की टीम ने 1899.0 पॉइंट्स हासिल किए और गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

दूसरे नंबर पर रहने की वजह से भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला. इस स्पर्धा में रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने 1884.2 पॉइंट स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. यह मुकाबला आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में हुआ.

Advertisement
रुदांक्ष और ढिल्लों फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

इस दौरान भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने इंडिविजुअल मेंस इवेंट के फाइनल में क्लालिफाई कर लिया. रुद्रांक्ष 631.8 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे. ढिल्लों ने 630.0 अंक हासिल किए. उन्होंने सातवें नंबर पर फिनिश किया. पार्थ माने 628.3 पॉइंट्स हासिल करके 10वें नंबर पर रहे.

चीन के लिहाओ 635.4 पॉइंट्स लेकर सबसे आगे रहे, जो एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी है. सिहान 633.0 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे. चांगहोंग ने 630.6 अंक हासिल किए. वह पांचवें नंबर पर रहे. चांगहोंग टॉप-8 में रहने के बावजूद कट में जगह बनाने में नाकाम रहे. क्योंकि, एक ही काउंटी से केवल दो शूटर फाइनल में खेल सकते हैं.

हिमांशु और रुद्रांक्ष ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते मेडल

टीम इवेंट के बाद, भारतीय शूटर हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल की स्पर्धा में मेडल जीते. हिमांशु ने इस इवेंट में 252.4 अंक हासिल करके सिल्वर मेडल जीता. जबकि, रुद्रांक्ष ने 230.9 पॉइंट हासिल किए. वह तीसरे स्थान पर रहे. रुद्रांक्ष को ब्रॉन्ज मेडल मिला. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी चीन का दबदबा रहा. गोल्ड मेडल चीन के शेंग लिहाओ ने जीता. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में बेटियों का जलवा, निशानेबाजी में भारत ने जीता पहला मेडल

भारत को गोल्ड मेडल का इंतजार

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन, इसके बावजूद भारत की झोली में अभी तक गोल्ड मेडल नहीं आया है. एशियन गेम्स के दूसरे दिन इलावेनिल वालरिवन, सोनम मस्कर और विदर्स विनोद की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चांदी का तमगा जीता था.

इसके बाद इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता. इस दौरान इलावेनिल महज 0.6 पॉइंट के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement