The Lallantop

हादसे की लाइव कवरेज के दौरान क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, न्यूज रिपोर्टर समेत 3 की मौत

बस एक्सीडेंट की लाइव कवरेज कर रहे एक न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में चैनल की जानी-मानी एरियल रिपोर्टर एलीआना मोरेनो (Eliana Moreno), पायलट जॉर्ज मार्सिनिव (George Marciniw) और एक राहगीर शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
लॉस एंजेलिस में न्यूज कवर करते हुए एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. (Courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लॉस एंजिल्स में NBC4 के हेलिकॉप्टर NewsChopper4 की लाइव ब्रेकिंग न्यूज कवरेज के दौरान 15 सितंबर की शाम एक कमर्शियल बिल्डिंग के पास क्रैश हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई।
  • हेलिकॉप्टर दुर्घटना से दो घंटे पहले उसी इलाके में SUV और बस में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की जान गई और छह घायल हुए, जिससे घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी।
  • राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर जांच टीम भेजी गई है, जिससे हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

बस एक्सीडेंट की लाइव कवरेज कर रहा एक न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर खुद क्रैश हो गया. हादसे में  तीन लोगों की जान चली गई. जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने में जुटी हैं कि हेलिकॉप्टर आखिर गिरा क्यों? ये हेलिकॉप्टर NBC4 Los Angeles का था. NBC4 Los Angeles (KNBC) लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में मौजूद NBC नेटवर्क का मालिकाना हक वाला और संचालित टेलीविजन स्टेशन है.  

Advertisement

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा 15 सितंबर की शाम अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ. शाम करीब 7 बजे हेलिकॉप्टर एक कमर्शियल बिल्डिंग के पास गिरा था. इसके बाद उसमें आग लग गई. ये हेलिकॉप्टर NewsChopper4 था, जिसे Angel City Air संचालित करता है. हादसा San Fernando Valley के Chatsworth इलाके में हुआ.

हादसे के वक्त ये हेलिकॉप्टर इलाके में ब्रेकिंग न्यूज कवर कर रहा था. जानकारी के मुताबि‍क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में चैनल की जानी-मानी एरियल रिपोर्टर एलीआना मोरेनो (Eliana Moreno), पायलट जॉर्ज मार्सिनिव (George Marciniw) और जमीन पर मौजूद एक राहगीर शामिल हैं.  

Advertisement

हेलिकॉप्टर के हादसे के शिकार होने से दो घंटे पहले ही उस जगह पर एक SUV और बस में भयानक टक्कर हो गई थी. लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, जिस बस एक्सीडेंट की ये हेलिकॉप्टर कवरेज कर रहा था, उसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हुए. इस घटना का वीडियो नहीं दिखा सकते, लेकिन तस्वीरों और स्क्रीनग्रैब में देखा जा सकता है कि SUV का एक बड़ा हिस्सा बस के किनारे फंसा हुआ है.

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन ने बताया कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों में से कम से कम एक व्यक्ति कमर्शियल बिल्डिंग के पास पार्किंग लॉट में बाहर मौजूद था. ये तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि जान गंवाने वाले अन्य दो लोग जमीन पर थे या हेलिकॉप्टर के अंदर. एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी. साथ ही मलबे की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भी 'रेवड़ी कल्चर' शुरू, ट्रंप मिड टर्म इलेक्शन जीते तो हर वयस्क को 5000 डॉलर देंगे

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट ने ये भी जानकारी दी कि, हादसे के बाद आग आसपास खड़ी कम से कम चार कारों और दो स्टोरेज कंटेनरों तक फैल गई. आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए घटनास्थल पर 50 से ज्यादा फायर ब्र‍िगेड कर्मचार‍ियों को भेजा गया था.

हादसे पर कैलिफोर्निया के गवर्नर Gavin Newsom ने भी जानकारी दी है. X पोस्ट में उन्होंने दोनों घटनाओं में राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मचारियों का आभार जताया और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. National Transportation Safety Board (NTSB) और Federal Aviation Administration (FAA) ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, NTSB का एक जांचकर्ता बुधवार को घटनास्थल भी पहुंचने वाला था.

वीडियो: गुरुग्राम हिट एंड रन में कल्याण बैंसला गिरफ्तार, कोर्ट पहुंची सिया, बाहर निकलकर वकील ने क्या बताया?

Advertisement