The Lallantop

कहीं मिसयूज़ तो नहीं हुआ है आपका आधार कार्ड, जानिए इन 5 स्टेप्स में

पांचवे स्टेप का 'असर सब पर अलग-अलग होगा'

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आपने जब जियो का सिम लिया था तो क्या डाक्यूमेंट दिए थे? बस अंगूठे का निशान था और आधार कार्ड का नंबर था.
क्या आप जानते हैं कि आप ही की बेहद विशेष निजी जानकारियों वाले आधार से किसी और ने भी सिम ली हो? आप कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि आपने अपने अंगूठे के निशान भी दिए थे. हां, मगर, आपको पता है कि तब एक आधार कार्ड से सात जियो के सिम लिए जा सकते थे. ये मुझे मोबाइल की दुकान वाले ने बताया था. हो सकता है उसने मेरे अंगूठे के एक निशान से सात सिम ले लिए हों. और आपको पता ही है कि आधार कार्ड का दुरुपयोग सिम लेने के अलावा कई और जगह हो सकता है. आधार अब सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनता जा रहा है. आज आप जानिए कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां यूज़ हुआ था, और इनमें से कितने ट्रांसक्शन आपके द्वारा किए गए है और कितनों से आप अनजान हैं? तो सबसे पहले एक और ब्राउज़िंग-विंडो खोल लीजिए और जैसा-जैसा बता रहे हैं वैसा-वैसा करते चले जाइए:
#1-  सबसे पहले आधार की ऑफिसियल वेबसाइट खोलिये - https://resident.uidai.gov.in/home और नीचे वाले स्क्रीन शॉट में जो लाल रंग का गोला बनाया है वहां क्लिक कीजिए. यानी - आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर. Step 1 - Aadhar Authentication - First page
#2- जो नई विंडो खुलेगी वहां पर अपना आधार कार्ड नंबर और सिक्योरिटी कोड डालिये.(हमने ढेर सारे ज़ीरो जहां पर डाले हैं और ऊपर लाल गोला बनाया है, वहां पर अपना आधार कार्ड नंबर डालिएगा). Step 2 - Enter The Details
#3- अब जैसे ही स्टेप 2 वाली विंडो के 'जनरेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करेंगे, दो चीज़ें होंगी - एक तो आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और दूसरा नीचे जो स्क्रीन-शॉट दिया है वैसी वाली विंडो खुलेगी. हमने इस विंडो में भी एक लाल गोला बनाया है, ये बताने के लिए कि आप केवल पिछले छः माह के ही ट्रांसक्शन देख सकते हैं. Step -3
#4- अब इस विंडो में सारी डिटेल्स भर दें. क्या भरना है ये जानने के लिए नीचे वाली स्क्रीन शॉट की सहायता ले सकते हैं. हां, लास्ट वाले टैब में वो ओटीपी डालें जो पिछली विंडो के ‘जनरेट ओटीपी’ वाले बटन में क्लिक करने पर 'जनरेट' हुआ था. Step - 4
#5- इस विंडो में सारी डिटेल्स भर कर 'सबमिट' पर क्लिक करने पर दो में से एक चीज़ होगी. या तो एरर आएगा जैसा हमें आया (नीचे वाली स्क्रीन शॉट की तरह) या अगली विंडो खुलेगी. Error
#5.1- हमने पहले यह प्रक्रिया गूगल क्रोम में ट्राई की और दो तीन बार ट्राई करने पर भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो इंटरनेट एक्स्प्लोरर पर जांचा. हमें कोई एरर तो नहीं आया पर पिछले आधे घंटे से पिछले वाले विंडो पर ही अटके हुए हैं: Internet Explorer
#5.2- बहरहाल हमने सोचा कि अंततः मोबाइल पर भी ट्राई करें, पर वहां पर आधार कार्ड नंबर ही नहीं डाला जा रहा है. और हमने ऐसा कई मोबाइल्स से करके देखा और कहीं पर भी आधार कार्ड नंबर डालने पर कुछ भी डिस्प्ले नहीं हो रहा.  
#5.3- अंततः हमने आधार ऐप डाउनलोड करने की सोची और  किया भी. किंतु वहां पर 'आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' या इस जैसा कोई विकल्प नहीं था.  लेकिन हम फिर भी आशान्वित थे कि वेबसाइट की ये त्रुटि अस्थाई होगी और जल्द ही, जब ये ठीक हो जाए तो आप अपने आधार कार्ड की पिछली छः महीने की गतिविधियां जान पाएंगे.
#5.4- और जैसा कि कहा जाता है करत करत अभ्यास से, जड़मत्ति होत सुजान, अंततः हम लोग लास्ट स्क्रीन तक पहुंचने में सफल रहे: Aadhar - Last step

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections 2017: ख़ाक निष्पक्ष चुनाव कराएगा चुनाव आयोग, नियम तक तो पता नहीं हैं मोदी जी, विपक्ष की शिकायत करते हुए अपनी ‘गंदी बातें’ भी तो याद रखिए क्या सच में गुजरात चुनाव के पहले ही दिन EVM हैक हो गई? टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर 2017: बड़े-बड़े पुरुषों के असल चरित्र का पर्दाफाश करने वाली औरतें पहली बार सोनिया गांधी ने शेयर किए अपने पर्सनल किस्से भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे एक बीजेपी नेता के बेटे को कैसे मार दिया गया
Video देखें: 

राजकोट के गौंडल को आज़ादी के पहले के दिन क्यों याद आ रहे हैं:

Advertisement
Advertisement