भारत के सबसे प्रीमियम महिला कॉलेज में शामिल - लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR College) - में छात्राओं का जाना बंद हो गया है. LSR कॉलेज में केवल ऑनलाइन क्लास होंगी. कालकाजी गैंगरेप के एक आरोपी का कॉलेज के पिछले गेट से 50 मीटर दूर पुलिस एनकाउंटर हुआ था. ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज ने बुधवार, 23 सितंबर की दोपहर 12 बजे से ऑफलाइन क्लास सस्पेंड कर दीं.
लेडी श्रीराम कॉलेज में छात्राओं का जाना बंद, गैंगरेप केस के चलते होगी ऑनलाइन पढ़ाई
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन की स्टूडेंट्स यूनियन ने 22 सितंबर की रात 9 बजे एक इमरजेंसी ऑनलाइन जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई. LSR स्टूडेंट्स यूनियन ने एक बयान में कहा कि कॉलेज के पास पुलिस एनकाउंटर होने की वजह से कई छात्राएं 'डर और अनसेफ' महसूस कर रही हैं. इसके बाद प्रिंसिपल ऑफिस ने ये आदेश जारी किया.

इंडिया टुडे से जुड़े अनमोल नाथ बाली की रिपोर्ट के मुताबिक, LSR कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस ने स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ मेंबर्स को पिछले गेट के पास इकट्ठा ना होने का भी निर्देश दिया. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि वो कॉलेज कैंपस की सुरक्षा मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है. गेस्ट फैकल्टी से बुधवार को ऑनलाइन क्लास लेने के लिए कहा गया है.
क्या है पूरा मामला?मामला सोमवार, 21 सितंबर को दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क का है. आरोप है कि आसिफ, हेमंत और उसके भाई मुकेश ने 17 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप किया.
मंगलवार, 22 सितंबर को LSR कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस और आसिफ के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस एनकाउंटर के दौरान आसिफ के पैर में गोली लगी. आरोप है कि उसने पकड़ने आई पुलिस टीम पर गोली चलाई थी. उसे AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. पुलिस ने गैंगरेप केस के बाकी दो आरोपी हेमंत और मुकेश (दोनों भाई हैं) को भी गिरफ्तार कर लिया है.
LSR स्टूडेंट्स यूनियन ने बैठक बुलाईइस बीच, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन की स्टूडेंट्स यूनियन ने 22 सितंबर की रात 9 बजे एक इमरजेंसी ऑनलाइन जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई. LSR स्टूडेंट्स यूनियन ने एक बयान में कहा कि कॉलेज के पास एनकाउंटर होने की वजह से कई छात्राएं 'डर और अनसेफ' महसूस कर रही हैं.

मीटिंग से पहले यूनियन ने कहा था कि मीटिंग में छात्राओं को अपनी चिंताएं उठाने, सवाल पूछने, अपना एक्सपीरियंस शेयर करने और उन तरीकों पर चर्चा करने का मौका दिया जाएगा, जिन्हें वे कॉलेज की सुरक्षा के लिए अपनाते हुए देखना चाहती हैं.
यह भी पढ़ें: पुलिसवाला बताकर दिल्ली में नाबालिग से किया गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी अरेस्ट
LSR स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा कि वो कॉलेज के आस-पास सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर औपचारिक तौर पर प्रिंसिपल ऑफिस से संपर्क करना चाहती है. उसने ये भी कहा कि वो चाहती है कि कॉलेज एक 'सुरक्षित जगह' बने और कैंपस में सुरक्षा असलियत में नजर भी आए.
वीडियो: कालकाजी गैंगरेप केस के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल











