उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से घरेलू विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं एक महिला पर लाठी-डंडे और लात घूंसे बरसा रही हैं. पीड़ित महिला की पहचान बबली के तौर पर हुई है. पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. साथ ही पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है. बताया जा रहा है कि बबली की पिटाई करने वाली महिलाएं रिश्ते में उनकी ननद हैं
बिजनौर: भाभी पर कहर बनकर टूटी ननदें, लात-जूतों के साथ लाठी-डंडे बरसाए, वीडियो वायरल
यूपी के बिजनौर से एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ महिलाएं लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर रही हैं. पीड़िता बबली ने बताया कि पिटाई करने वाली सारी महिलाएं उसकी ननद हैं.

आजतक से जुड़े संजीव शर्मा ने इस घटना को रिपोर्ट किया है. इनपुट के मुताबिक, मामला जिले के हीमपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर तिगरी गांव का है. पीड़िता का नाम बबली है. बबली की शादी उसी गांव के रहने वाले कदीर से हुई थी. आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इसके अलावा ननदें और देवर भी उन्हें परेशान करते थे.
बबली का कहना है कि कुछ समय पहले उन्हें ससुराल से बेदख़ल कर दिया गया था. फिर वो अपने मायके में रहने लगीं. कुछ दिन बाद जब वो ससुराल अपना बचा हुआ सामान लेने पहुंचीं, तभी उनके साथ मारपीट की गई. इस घटना के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई महिलाएं अपनी भाभी (बबली) पर लाठी-डंडे बरसा रही हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी में दरोगा ने सेकंडों में जड़े 6 थप्पड़, पुलिस तक पहुंचा वायरल वीडियो
पुलिस पर क्या आरोप लगाया?पीड़िता बबली ने एसपी केके बिश्नोई को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी है. शिकायत में उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि मारपीट की घटना के बाद हीमपुर थाने में शिकायत की थी. बबली का आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा सुमित ने ससुराल पक्ष से समझौता कराने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये लिए और कथित तौर पर उन्हें वापस ससुराल भेज दिया.
बबली का कहना है कि दोबारा ससुराल पहुंचने के बाद भी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ और दोबारा उन्हें घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने एसपी से ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई के साथ दरोगा की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: यूपी के बिजनौर में लोग कुत्ते की पूजा क्यों करने लगे?










