The Lallantop

बॉस ने प्री-प्लान्ड छुट्टी कैंसिल की, कर्मचारी का जवाब इंटरनेट पर लूट रहा वाहवाही

ऐन वक्त पर नोएल के बॉस ने छुट्टी देने से मना कर दिया क्योंकि टीम के किसी दूसरे कर्मचारी ने इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement
post-main-image
बॉस कर्मचारी की चैट वायरल हो रही है. (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)

बॉस और कर्मचारी के बीच चैट के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. (Boss Employee Viral Chat). सिचुएशन क्या है वो भी समझ लेते हैं. नोएल ने अपने बॉस निक से भाई की शादी में जाने के लिए तीन हफ्ते की छुट्टी मांगी थी. फ्लाइट टिकट बुकिंग समेत सारी तैयारी हो चुकी थी. ऐन वक्त पर नोएल के बॉस ने छुट्टी देने से मना कर दिया क्योंकि टीम के किसी दूसरे कर्मचारी ने इस्तीफा दे दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला ऑस्ट्रेलिया का है. न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल सैन्ज़ नाम के यूजर ने चैट शेयर की.

बॉस- हेलो नोएल, जेनी ने रिजाइन कर दिया है. हमें आपकी अगले हफ्ते वाली छुट्टी कैंसेल करनी होगी. उसे कुछ महीने बाद लिया जा सकता है. मैंने HR को सलाह दी है कि उसे बदल दिया जाए.

Advertisement

नोएल- फ्लाइट टिकट हो गई है और मेरे बच्चे शादी की पार्टी में हैं. मैंने ये सब सात महीने पहले बुक किया था इसलिए छुट्टी कैंसिल करने का कोई ऑप्शन नहीं है. अगर आप कहें तो मैं छुट्टी पर जाने से पहले ज्यादा काम कर सकता हूं लेकिन छुट्टी की डेट नहीं बदली जा सकती.

बॉस- अपनी छुट्टी तीन हफ्ते से कम कर तीन दिन के लिए कर लो. बाली में आप तीन हफ्ते तक क्या ही करेंगे. हाहा.

नोएल- ये एक फैमिली ट्रिप है. हम कई सालों से साथ नहीं मिले हैं और मुझे तीन सालों से कोई एनुअल लीव भी नहीं मिली है. मैं अपनी छुट्टियां कैसे बिताता हूं इससे किसी को लेना देना नहीं होना चाहिए.

Advertisement

बॉस- दोस्त, ज्यादा जोर नहीं दे सकते. आपकी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. हम नहीं कर सकते. सॉरी.

नोएल- अब मैं आज से ही अपनी छुट्टी ले रहा हूं. इस छुट्टी के दौरान मैं सोचूंगी कि मुझे ऐसी कंपनी में काम करना है या नहीं.

ये भी पढ़ें- एंप्लॉयी की मौज उड़ाने की छुट्टी बॉस ने दो मिनट में अप्रूव की, फिर एक ट्विस्ट ने कलेश काट दिया

सोशल मीडिया यूजर्स नोएल के दमदार जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने बॉस को छुट्टी कैंसिल करने पर खूब खरी-खोटी सुनाई और ऐसी कंपनी पॉलिसी की भी आलोचना की. मामले पर आपनी राय, नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं. 

वीडियो: सेहत: बॉस या टीचर के सामने नर्वस क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से समझिए

Advertisement