FIFA World Cup के इतिहास में प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो (Gianni Infantino) ने नए ट्रेडिशन की शुरुआत की. उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने वाले स्पेन के सभी प्लेयर्स को चैम्पियनशिप रिंग्स (Championship Rings) भेंट कीं. FIFA की 96 साल की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ, जब विनिंग टीम के प्लेयर्स को मेडल के साथ, विशेष ऑर्डर पर बनवाई गई चैम्पियनशिप रिंग्स भी दी गईं.
FIFA वर्ल्ड कप के विनर प्लेयर्स को मिली रिंग्स, कितनी है कीमत?
FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो (Gianni Infantino) ने वर्ल्ड कप के इतिहास में नई परंपरा की शुरुआत की. उन्होंने फाइनल के बाद, खिताब जीतने वाली स्पेन की टीम के सभी प्लेयर्स को चैम्पियनशिप रिंग्स भेंट की.


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के प्लेयर्स को दी गई चैम्पियनशिप रिंग्स की कीमत 12 हजार US डॉलर है. इंडियन करेंसी में बात करें, तो एक अंगूठी का मूल्य 11 लाख 57 हजार रुपये से ज्यादा है.
FIFA की प्रेस रिलीज में पहले ही बताया गया था कि रिंग के एक तरफ ट्रॉफी बनी होगी. जबकि, दूसरी तरफ एक खास डिजाइन होगा. इन रिंग्स से जुड़ी ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ये 18 कैरेट येलो गोल्ड की बनी हैं. इनमें 89 डायमंड और 36 नीलम (Sapphires) लगे हैं.
नॉर्थ अमेरिका में चैंपियनशिप रिंग्स दिए जाने की पुरानी परंपरा है. यहां मेजर लीग बेसबॉल (MLB), नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (NBA), नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) और नेशनल हॉकी लीग (NHL) जैसे प्रमुख खेलों में लंबे समय से चैम्पियनशिप रिंग्स दी जा रही हैं. इस परंपरा को FIFA World Cup में भी जारी रखा गया है.
ये भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप जीतते ही मैदान पर पिता से क्यों 'भिड़े' पेद्री? पेनल्टी किक का इमोशनल कनेक्शन!
FIFA प्रेसिडेंट ने ड्रेसिंग रूम में भेंट की रिंग्सप्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो FIFA World Cup Final के बाद, खिताब जीतने वाली स्पेन टीम के ड्रेसिंग रूम में गए. उन्होंने वहां स्पेन के हर खिलाड़ी को चैम्पियनशिप रिंग्स भेंट कीं. इस दौरान FIFA प्रमुख ने स्पेन के प्लेयर्स के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी शेयर की.
विनर टीम के प्लेयर्स को चैम्पियनशिप रिंग्स दिए जाने के अलावा, यह जान लीजिए कि FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के बाद किस प्लेयर को कौन सा अवॉर्ड दिया दिया गया.
अवॉर्ड्स की लिस्टगोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) – रोड्री (स्पेन)
सिल्वर बॉल - लियोनल मेसी ( अर्जेंटीना)
ब्रॉन्ज बॉल - किलियन एम्बापे (फ्रांस)
गोल्डन बूट (सबसे ज्यादा गोल) – किलियन एम्बापे (फ्रांस) – 10 गोल
सिल्वर बूट - लियोनल मेसी (अर्जेंटीना) - 8 गोल
ब्रॉन्ज बूट - जूड बेलिंघम ( इंग्लैंड) - 7 गोल
गोल्डन ग्लव- (बेस्ट गोलकीपर) – उनाई सिमन (स्पेन)
बेस्ट यंग प्लेयर – पाउ कुबारसी (स्पेन)
फेयर प्ले अवॉर्ड – स्पेन नेशनल टीम.
स्पेन ने दूसरी बार जीता खिताबFIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं. एक्सट्रा टाइम (106वें मिनट) में स्पेन के लिए फेरान टॉरेस ने गोल किया. यही गोल निर्णयायक साबित हुआ. इसके बाद लियोनल मेसी की टीम वापसी के लिए स्ट्रगल करती रही. लेकिन वो स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाई.
यह स्पेन का दूसरा FIFA World Cup टाइटल है. इससे पहले 2010 में उसने नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी.
वीडियो: कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में 3 रेड कार्ड दिखाने वाले रेफरी विल्टन सम्पायो?











