The Lallantop

वजन घटाने के लिए बेस्ट है जापानी वॉकिंग, टेक्निक समझना है जरूरी

आज हम आपको जापानीज़ थ्री-मिनट इंटरवल वॉकिंग टेक्निक के फ़ायदे बताएंगे. डॉक्टर साहब से जानेंगे कि इसे कितनी देर तक करना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
सिर्फ़ वॉकिंग नहीं, बल्कि सही तरीके से वॉकिंग करना ज़रूरी है.

कोई कहता, तेज़ कदमों से चलो तब फ़ायदा मिलेगा. कोई कहता, नॉर्मल चलना भी असरदार है. लेकिन सबसे बेस्ट है- जापानीज़ थ्री-मिनट इंटरवल वॉकिंग टेक्निक. इसे इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग भी कहते हैं. इसमें आपको 3 मिनट तेज़ स्पीड में चलना होता है. फिर अगले 3 मिनट नॉर्मल स्पीड में. इसे बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज हम आपको जापानीज़ थ्री-मिनट इंटरवल वॉकिंग टेक्निक के फ़ायदे बताएंगे. डॉक्टर साहब से जानेंगे कि इसे कितनी देर तक करना चाहिए. ये नॉर्मल वॉकिंग या ब्रिस्क वॉकिंग से ज़्यादा फायदेमंद क्यों है और क्या ये सबके लिए सेफ है .

जापानीज़ 3-मिनट इंटरवल वॉकिंग टेक्निक के फ़ायदे

ये हमें बताया डॉक्टर आकाश मोदगी ने. 

Advertisement
dr akash motgi
डॉ. आकाश मोदगी, कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, मणिपाल हॉस्पिटल, पुणे

ये एक तरह की इंटरवल ट्रेनिंग है. इसमें 3 मिनट तेज़ चलना होता है यानी ब्रिस्क वॉकिंग करनी है. फिर अगले 3 मिनट धीमी गति से चलना होता है. इस प्रक्रिया को लगभग 30 मिनट तक दोहराया जाता है. इससे इंसुलिन सेंसेटिविटी बढ़ती है. जिससे ब्लड शुगर (ग्लूकोज़) कंट्रोल करने में मदद मिलती है. ये वज़न घटाने में फ़ायदेमंद है. इसे दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. ये लिपिड प्रोफाइल सुधारने में मदद करती है. जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में फ़ायदा पहुंचता है. ये एक्सरसाइज़ मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है.

ये नॉर्मल वॉकिंग या ब्रिस्क वॉकिंग से ज़्यादा फायदेमंद?

- हां, ये नॉर्मल वॉकिंग या ब्रिस्क वॉकिंग से ज़्यादा फ़ायदेमंद है.

- इस इंटरवल ट्रेनिंग में कम समय में ज़्यादा कैलोरीज़ खर्च होती हैं.

Advertisement

- ऐसे में जिनके पास एक्सरसाइज़ का कम टाइम है या जिन्हें अपना वज़न घटाना है.

- उन्हें इंटरवल ट्रेनिंग से ज़्यादा फ़ायदा पहुंचता है.

joint pain
जिन्हें घुटनों से जुड़ी दिक्कत है, उन्हें ये इंटरवल ट्रेनिंग करने से बचना चाहिए 
किन्हें ये इंटरवल टेक्निक अवॉइड करनी चाहिए?

जापानीज़ 3-मिनट इंटरवल वॉकिंग टेक्निक कुछ लोगों को नहीं करनी चाहिए. जैसे बुज़ुर्ग लोग. जिन्हें घुटनों, दिल से जुड़ी कोई दिक्कत है. जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं. उन्हें डॉक्टर से सलाह के बाद ही ये इंटरवल ट्रेनिंग करनी चाहिए. बाकी लोग बिना किसी दिक्कत के इसे कर सकते हैं, ये सेफ़ है.

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.) 

वीडियो: सेहत: ज़्यादा गुस्सा करने पर शरीर में क्या होता है?

Advertisement