The Lallantop

हनी सिंह ने बताया उनके बाल असली नहीं, विग हैं! खुद बताई गंजेपन की पूरी कहानी

हनी सिंह बताते हैं कि बीमारी के इलाज के दौरान उनके सारे बाल झड़ गए.

Advertisement
post-main-image
करियर के पीक पर हनी सिंह ने 'ब्लू आइज़', 'ब्राउन रंग' और 'अंग्रेजी बीट्स' जैसे गाने बनाए थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हनी सिंह ने सात साल के ब्रेक के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी की, जिसमें उनके बाल विग थे क्योंकि उनके असली बाल Bipolar Disorder की दवाई के कारण झड़ गए थे।
  • हनी सिंह के Bipolar Disorder और ड्रग्स सेवन के कारण उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ा, जिससे उन्होंने लंबे समय तक मेडिकेशन लिया और अपनी बीमारी को छिपाया।
  • उनकी वापसी के बाद 'ग्लोरी' एल्बम के गाने लोकप्रिय हुए, जिससे हनी सिंह ने संगीत क्षेत्र में पुनः अपनी पहचान बनाई और करियर को नई दिशा दी।

एक दौर ऐसा भी था जब Honey Singh को केवल म्यूजिक नहीं, बल्कि स्टाइल आइकॉन की तरह देखा जाता था. सलून के बाहर उनके रंग-बिरंगे बालों की तस्वीरें लगी होती थीं. स्कूल में बच्चे वैसा हेयरकट रखने पर पनिशमेंट पाते थे. अलग क्रेज़ था. हालांकि अपने सात साल लंबे ब्रेक के बाद जब हनी वापस लौटे, तो अधिकतर सॉल्ट एंड पेपर लुक में ही नज़र आए. मगर क्या आपको पता है कि वो उनके असली बाल नहीं बल्कि विग है? उनके बाल Bipolar Disorder मेडिकेशन के दौरान ही पूरी तरह से झड़ गए थे.

Advertisement

# शाहरुख खान के साथ किए टूर पर क्या हुआ था?

AB टॉक्स पॉडकास्ट पर हुई बातचीत के दौरान हनी ने उस दौर का ज़िक्र किया, जब ड्रग्स के कारण उनका मेंटल ब्रेकडाउन हो गया था. वो सात सालों तक म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहे. साथ ही उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर भी हो गया था. इस बात का आभास उन्हें शाहरुख खान के साथ किए इंटरनेशनल टूर के दौरान हुआ था. वो कहते हैं,

Advertisement

"मैं मुंबई में एक रियलिटी शो कर रहा था. साथ ही शाहरुख खान के साथ अमेरिका का टूर भी. मुझे मरने के बुरे ख्याल आ रहे थे. मैं शिकागो में था और एक शख्स ने कहा कि हमें रिहर्सल पर जाना है. मैंने कहा कि मैं नहीं जा सकता. शाहरुख भाई ने मुझे कॉल करके पूछा कि क्या हो गया. मैंने कहा कि मैं ठीक हूं और आपसे स्टेज पर मिलता हूं. मगर मुझे बहुत डर लग रहा था. मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं स्टेज पर ही मर जाऊंगा. इसलिए मैं उसे टालने की कोशिश कर रहा था. इस चक्कर में मैंने अपना सर आधा शेव कर लिया. मगर लोगों ने कहा कि हम आपको कैप पहना देंगे. वो मेरी कंडिशन समझ नहीं रहे थे."

# हनी सिंह के बाल कैसे झड़ गए?

हनी के मुताबिक, वो नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें इस कंडिशन में देखें. इसलिए अगले तीन साल तक वो अपने कमरे से भी बाहर नहीं निकले. उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर हो गया था. हालत बिगड़ती जा रही थी. साथ ही लंबे समय तक दवाई लेने के कारण उनके बाल भी चले गए. हनी कहते हैं,

Advertisement

"सात सालों तक मैं भयंकर मेडिकेशन पर था. उस वजह से मैं 105 किलो का हो गया था. साथ ही मैंने अपने बाल पूरी तरह खो दिए. ये फेक बाल हैं. मैं पूरी तरह गंजा हूं. ये केवल एक विग है."

हनी बताते हैं कि उन्होंने 2014 में ही ड्रग्स कंज़्यूम करना बंद कर दिया था. मगर उससे रिकवर होने में उन्हें 7-8 साल लग गए. 2018 में उन्होंने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के 'दिल चोरी' गाने से अपना कमबैक किया था. 'मखना' ने उनका सोलो कमबैक भी करवाया. मगर उनके एल्बम ‘ग्लोरी’ ने सही मायनों में उनकी वापसी कराई. इस एल्बम के ‘मिलियनेयर’, ‘मैनिएक’, ‘बोनिता’ और ‘पायल’ जैसे गाने खूब पसंद किए गए. 

वीडियो: हनी सिंह के नए गाने को लेकर एक्ट्रेस पहुंची कोर्ट

Advertisement