The Lallantop

अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में एक रन भी नहीं बना सके, इसकी 'असली' वजह सुनील गावस्कर ने बताई

Abhishek Sharma 2026 में अब तक 5 बार डक पर आउट हो चुके हैं. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब के नाम है. अब अभिषेक को लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ी बातें बोली हैं.

Advertisement
post-main-image
(फोटो- PTI)

T20 World Cup में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा तीन मैचों में अभी तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं. दुनिया का नंबर 1 T20I बैटर तीन-तीन बार डक पर आउट हुआ है. अभिषेक की इस परफॉर्मेंस पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का बड़ा स्टेटमेंट आया है. गावस्कर ने कहा है कि अभिषेक पर एक्सपेक्टेशन्स का बोझ है, उसे स्मार्ट क्रिकेट खेलनी चाहिए. उन्होंने सलाह दी कि अभिषेक को क्रीज पर थोड़ा समय बिताना चाहिए, फिर बड़े शॉट्स खेलने चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अभिषेक की बैटिंग पर बात करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर गावस्कर ने कहा,

"शायद उस पर उम्मीदों का बोझ पड़ रहा है. वो बहुत अच्छा लड़का है. अगर पहले मैच में अच्छी शुरुआत मिल जाती तो आज हाल अलग होता. लेकिन अब वो खुद को प्रूव करने के चक्कर में फंस गया है."

Advertisement

गावस्कर ने आगे कहा,

“उसके पास जितने शॉट्स हैं, उसके हिसाब से उसे बैटिंग में थोड़ा और समय देना चाहिए. इनिंग की शुरुआत में ही बाउंड्री या छक्का मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर बाउंड्री आ जाती है तो ठीक, लेकिन क्रॉस-लाइन में बड़े शॉट खेलने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अगर चार गेंदें डॉट भी चली जाएं, तो कोई बात नहीं. क्योंकि अगली चार से आठ गेंदों में वो सब बराबर कर सकता है.”

गावस्कर ने अभिषेक को "स्मार्ट क्रिकेट" खेलने की सलाह दी. उन्होंने कहा,

Advertisement

"अभिषेक को स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा. पहले सेट होना होगा. पहला रन स्कोर करना होगा. जब आप भारत के लिए खेल रहे होते हो, तो आपको पहला रन बना लेना चाहिए, फिर सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है.”

गावस्कर ने आगे कहा,

“अभिषेक जिस तरह से आउट हो रहे हैं, वो बहुत प्रेडिक्टेबल है. उनके दिमाग में ऐसा चल रहा है कि लोग मुझे 200 के स्ट्राइक रेट वाला बैटर मानते हैं, तो मुझे उसी के हिसाब से खेलना पड़ेगा. ऐसा बिल्कुल नहीं करना है. ये सब अपने आप होता है, जब आप दो-चार सिंगल ले लेते हो, तो पिच का अंदाजा हो जाता है."

गावस्कर ने कहा कि अभिषेक एक बार सेट हो गए, तो वो बड़ा स्कोर जरूर बनाएंगे.

बता दें कि अभिषेक शर्मा 2026 में अब तक 5 बार डक पर आउट हो चुके हैं. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब के नाम है. अयूब 2025 में 6 बार डक पर आउट हुए थे.

अभिषेक इस लिस्ट में टॉप पर तो नहीं पहुंचना चाहेंगे. फैन्स को उम्मीद है कि सुपर-8 में वो अपने अंदाज में बैटिंग करते दिखेंगे, और रन्स भी स्कोर करेंगे.

वीडियो: अभिषेक शर्मा के बारे में वरुण और अर्शदीप ने क्या बता दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement