The Lallantop

लॉर्डस पर बना दिया रिकॉर्ड! बेन डकेट ने उड़ाई इंडियन बॉलर्स की धज्जियां

इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट (Ben Duckett( ने तीसरे ODI में भारत (India) के खिलाफ जबरदस्त बैटिंग की. उन्होंने शानदार 141 रनों की पारी खेली. इस इनिंग्स के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए.

Advertisement
post-main-image
बेन डकेट भारत के खिलाफ तीसरे ODI में लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक पारी खेली. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेन डकेट ने इंग्लैंड और भारत के तीसरे ODI मैच में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 141 रन बनाकर अपनी पहली लॉर्ड्स ODI सेंचुरी बनाई।
  • टीम इंडिया के पेसर गुरनूर के लिए यह मैच कठिन रहा क्योंकि उन्होंने 10 ओवर में 97 रन दिए और विकेट लेने में असफल रहे, जो भारत के लिए तीसरा सबसे महंगा ODI स्पेल है।
  • डकेट की शतकीय पारी और इंग्लैंड के कुल 387 रन बनाने के कारण भारत को मुकाबले में मजबूत स्कोर के खिलाफ खेलना पड़ा और मैच के परिणाम पर असर पड़ा।

बेन डकेट (Ben Duckett) ने तीसरे ODI में भारत के खिलाफ पावरफुल बैटिंग की. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा. उन्होंने टीम इंडिया (Team India) के बॉलर्स की जमकर कुटाई की. इस दौरान डकेट ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. लॉर्ड्स में यह उनकी पहली ODI सेंचुरी है. बेन डकेट के शतक के चलते इंग्लैंड ने 387 रनों का बड़ा टोटल बनाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डकेट ने खेली ऐतिहासिक पारी

ODI में बैटिंग कैसे की जाती है? अपोनेंट बॉलर्स पर प्रेशर कैसे डाला जाता, और अकेले विपक्षी टीम को कैसे डोमिनेट किया जाता है? ये सब बेन डकेट ने तीसरे ODI में करके दिखाया. डकेट के खिलाफ इंडियन बॉलर्स के सभी दांव उलटे साबित हुए.

बेन डकेट जब बैटिंग करने उतरे, तो शुरुआत में रन बनाने के मूड में दिखे. बॉल उनके बैट को मिडिल कर रही थी. उन्होंने पहले ओवर में स्ट्रोक को चेक किया. इसके बाद, दूसरे ओवर से अपना नेचरुल गेम खेलना शुरू कर दिया.

Advertisement

डकेट ने मैच में कंडीशंस के मुताबिक बैटिंग की. अच्छी बॉल को रेस्पेक्ट दिया और खराब बॉल को बाउंड्री के बाहर भेजा. उन्होंने 64 बॉल्स पर फिफ्टी लगाई. पचासा पूरा करने के बाद गियर बदला.

लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी पारी

डकेट ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने 108 गेंद पर सेंचुरी लगाई. डकेट यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक छोर से अटैक करना जारी रखा. बेन डकेट 44वें ओवर में 135 गेंदों पर 141 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया. डकेट ने जैकब बेथल के साथ पहले विकेट के लिए 192 रनों की पार्टनरशिप की.

यह लॉर्ड्स पर किसी भी बैटर का ODI में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है. इस मामले में डकेट ने सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रिचर्ड्स ने 23 जून 1979 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स पर नॉट आउट 138 रन बनाए थे.

Advertisement

बेन डकेट इस शतकीय पारी के चलते खास क्लब में शामिल हो गए. वह इंग्लैंड के छठे बैटर हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स पर टेस्ट और ODI में सेंचुरी लगाई है.

इंग्लैंड के लिए डकेट के अलावा, जैकब बेथल ने 91 रन बनाए. जो रूट ने भी 74 रनों की शानदार पारी खेली. डेथ ओवर्स में जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 13 गेंदों पर 41 रन जड़ दिए. इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 387 रनों का टोटल बनाया.  

ये भी पढ़ें: सुंदर अंतिम ODI से बाहर! इस ऑलराउंडर की हुई टीम इंडिया में एंट्री

गुरनूर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

तीसरे ODI में टीम इंडिया के पेसर गुरनूर के बरार शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 97 रन कंसीड किए. यह भारत की तरफ से ODI में तीसरा सबसे महंगा स्पेल है. गुरनूर मैच में विकेटलेस रहे.

वैसे, भारत की तरफ से ODI में सबसे महंगा स्पेल भुवनेश्वर कुमार के नाम है. भुवी ने 2015 में वानखेड़े में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 106 रन दिए थे. जबकि, आर विनय कुमार ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए ODI में 10 ओवर में 102 रन खर्च किए थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement