The Lallantop

जॉब का आखिरी महीना, अकेला बेटा, सगाई हो गई... रूस के हमले में मरे अखिल की कहानी रुला देगी

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट के पास मालवाहक जहाज MV गोल्डन लियो पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. इनमें से एक अखिल जोयन हैं, जिनकी पिछले ही महीने शादी तय हुई थी और वो इस महीने के अंत में जॉब स्विच करने वाले थे.

Advertisement
post-main-image
यूक्रेन के पास कार्गो शिप पर रूसी हमले में अखिल जोयन की मौत हो गई. (फोटो- Facebook)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केरल के 26 वर्षीय नाविक अखिल जोयन की 19 जुलाई को रूस द्वारा यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर किए गए हमले में मौत हो गई, जिसमें चार भारतीय नागरिक मारे गए।
  • इस हमले का कारण रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान रूस द्वारा ओडेसा पोर्ट पर तीन क्रूज मिसाइल दागना बताया गया है, जिससे MV गोल्डन लियो जहाज क्षतिग्रस्त हुआ।
  • केरल सरकार ने विदेश मंत्रालय और रूसी वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर अखिल के शव को भारत वापस लाने के प्रयास शुरू किए हैं, जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की है।

केरल के रहने वाले 26 साल के नाविक अखिल जोयन की 19 जुलाई को रूस के एक हमले में मौत हो गई. रूस ने यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर मक्का लेकर जा रहे जहाज पर हमला किया था, जिसमें चार भारतीय मारे गए. अखिल उनमें से एक हैं. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उनकी शादी तय हो चुकी थी और वे इसी महीने के अंत में जॉब स्विच करने वाले थे. 

Advertisement

अखिल जोयन कासरगोड जिले के वेल्लारिकुंडू गांव के रहने वाले थे. महज 19 साल की उम्र में वे मर्चेंट नेवी में शामिल हो गए थे. उन्होंने चेन्नई से नॉटिकल विज्ञान की पढ़ाई पूरी की और नाविक बन गए. अखिल अपने पिता के इकलौते बेटे थे. उनके पिता डाक घर में काम करते हैं. 

शादी तय हो चुकी थी

इंडियन एक्सप्रेस ने परिवार के सूत्रों के हवाले से लिखा कि पिछले महीने वे अपने माता-पिता से मिलने गए थे और तब उनकी शादी फिक्स कर दी गई थी. अखिल इस महीने के अंत तक इस कंपनी से विदा लेने का प्लान बना रहे थे. वे किसी दूसरी कंपनी में जाना चाहते थे. अखिल के घरवालों की मानें तो अखिल 30 सेकंड में अधिकतम रस्सी खींचने में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी रह चुके हैं. वे स्कूल के दिनों से ही ‘टग ऑफ़ वॉर’ खेल में माहिर थे. 

Advertisement

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय से एक प्रेस रिलीज जारी की गई. इसमें कहा गया कि अनिवासी केरलवासियों के मामलों के विभाग (NORKA) को विदेश मंत्रालय और रूसी वाणिज्य दूतावास से संपर्क करके आगे की जानकारी प्राप्त करने का जिम्मा सौंपा गया है. अब अखिल के शव को वापस भारत लाने की कोशिश जारी है. 

ये भी पढ़ें: ओडेसा के पास जहाज पर हमले में 4 भारतीयों की मौत, यूक्रेन ने रूस का नाम लिया, भारत ने क्या कहा?

हमले में चार भारतीय की मौत

20 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा तट के पास समुद्र से घना धुआं उठता दिखाई दिया. इसके बाद MV गोल्डन लियो जहाज पर हमले की जानकारी मिली. यूक्रेन का दावा है कि जहाज पर रूस ने तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया. जहाज पर कुल 17 लोग सवार थे. इनमें पांच भारतीय नागरिक थे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस हमले की निंदा की है. 

Advertisement

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, हमले में 4 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई है. जबकि एक भारतीय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. हालांकि अपने बयान में मंत्रालय ने किसी देश का नाम नहीं लिया है. 

वीडियो: यूक्रेन ने रूस का कौन सा गोदाम फूंक दिया?

Advertisement