The Lallantop

तूफानी सेंचुरी के बाद रोहित शर्मा ने संन्यास की खबरों पर दिया जवाब, कहा- 'फैसला करना...'

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रिटायरमेंट की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI में शतकीय पारी खेलने वाले हिटमैन ने कहा कि रिटायरमेंट की बात मेरे दिमाग में नहीं है. रोहित ने तीसरे ODI में 138 रन बनाए थे.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा लॉर्ड्स पर ODI में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. (फोटो- BCCI X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा ने 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीनों ODI मैचों के तीसरे खेल में 138 रन बनाकर आलोचनाओं का जवाब दिया और अपनी रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज किया।
  • रिटायरमेंट की अफवाहें उस समय शुरू हुईं जब रोहित शर्मा ने पहले दो ODIs में खराब प्रदर्शन किया और मीडिया तथा सेलेक्टर्स द्वारा उन्हें विदाई देने का सुझाव दिया गया।
  • रोहित शर्मा की सेंचुरी से उन्हें फॉर्म वापसी मिली है और वह सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं।

टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ बैटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रिटायरमेंट की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. हिटमैन ने 19 जुलाई को लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक शतक लगाने के बाद, आलोचकों को कड़ा संदेश दिया. संन्यास से जुड़ी खबरों पर हिटमैन ने कहा कि रिटायरमेंट अभी दूर-दूर तक उनके दिमाग में नहीं है. उन्होंने कहा कि वह अपने करियर को जारी रखना चाहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रिटायरमेंट की अटकलें थी

लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे ODI से पहले, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाह थी. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि हिटमैन लॉर्ड्स पर इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. लेकिन रोहित ने तीसरे ODI में आलोचकों को बल्ले से करारा जवाब दिया.

मैच के बाद BCCI से बात करते हुए हिटमैन ने कहा,

Advertisement

मेरा काम बैटिंग करना है. आओ और खेलो, अपने देश को रिप्रजेंट करो. जब से मैंने डेब्यू किया, मुझे यही कहा गया है. मैं यही करता रहूंगा. डेब्यू के बाद से शुरू हुआ शोर आज भी है. जब तक खेलूंगा शोर होता रहेगा. इसका मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरे लिए सिर्फ मेरा प्रदर्शन मायने रखता है. मैं टीम की सक्सेस में अपना योगदान देना चाहता हूं. मेरा फोकस इसी पर है.

बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि भारत को रिप्रजेंट करने का प्रेशर उन्हें और मजबूत बनाता है. वह इस दबाव में बेहतर खेलते हैं. इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है. उन्होंने आगे कहा,

अगर शोर नहीं होगा, तो मजा भी नहीं आएगा. मेरा काम मैदान के अंदर है. शोर मचाने वालों का काम बाहर है. मैं इसे इसी तरह देखता हूं.

Advertisement
इंग्लैंड सीरीज असली परीक्षा थी

रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज असली परीक्षा थी. सीरीज से पहले ऐसा कहा गया कि यह हिटमैन की विदाई सीरीज है. रोहित जब पहले दो मैचों में 11 ओर 26 रन बनाकर आउट हुए, तो कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने तो उन्हें खेल को अलविदा कहने की सलाह ही दे दी.

दूसरे ODI के बाद नरैटिव चलाया गया कि रोहित लॉर्ड्स में आखिरी ODI खेलने जा रहे हैं. तीसरे मैच के बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे. सेलेक्टर्स ने भी उन्हें मैसेज दे दिया है. रोहित पर इस तरह का प्रेशर बनाया गया.

यह भी पढ़ें: रोहित की कमबैक सेंचुरी! रिटायरमेंट दिलाने वालों को दिया करारा जवाब

लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय

रोहित जब तीसरे ODI में बैटिंग करने उतरे, तो उनका इरादा साफ था. वह आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते थे. मैच में हिटमैन ने ऐसा ही किया. उन्होंने जोरदार  बैटिंग करते हुए 138 रन बनाए. अपनी इनिंग्स में हिटमैन ने 17 चौके और 5 छक्के जड़े. इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने खास उपलब्धि भी हासिल की.

रोहित शर्मा लॉर्ड्स पर ODI में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बैटर हैं.  उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. गांगुली ने 2004 में लॉर्ड्स पर 90 रन बनाए थे.

इस कमबैक सेंचुरी के साथ रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी की. पहले दो मैच में उन्होंने 11 और 26 रनों का स्कोर किया था. यह हिटमैन के ODI करियर की ओवरऑल 34वीं सेंचुरी थी. अब सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में हिटमैन फिर बैटिंग का जलवा दिखाते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement