The Lallantop

पीवी सिंधु ने रच दिया इतिहास! जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने जापान ओपन 2026 का फाइनल जीत लिया. खिताबी मुकाबले में उन्होंने जापान की अकाने यामागुची (Akane Yamaguchi) को हराया. सिंधु जापान ओपन जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं.

Advertisement
post-main-image
पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय शटलर हैं. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग वर्ल्ड चैम्पियन अकाने यामागुची को हराकर भारत की पहली खिलाड़ी के रूप में यह खिताब जीता।
  • पीवी सिंधु पिछले कुछ वर्षों में चोट के कारण मैच प्रैक्टिस नहीं कर पा रही थीं, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ और वे सात साल से बड़ा खिताब नहीं जीत पाई थीं।
  • इस जीत से पीवी सिंधु के कॉन्फिडेंस में वृद्धि हुई है और यह लॉस एंजेलिस ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने जापान ओपन 2026 (Japan Open 2026) में इतिहास रच दिया. 19 जुलाई को फाइनल में उन्होंने डिफेंडिंग वर्ल्ड चैम्पियन जापान की अकाने यामागुची (Akane Yamaguchi) को हराकर खिताब जीता.  भारतीय शटलर ने फाइनल में यामागुची को 21-17-21-17 से हराया. पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
7 साल बाद जीता मेजर खिताब

पीवी सिंधु को BWF टूर पर कोई बड़ा टाइटल जीते 7 साल बीत चुके थे. साल 2022 में उन्होंने बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. लेकिन, बाद में बाएं एंकल में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से उनकी मैच प्रैक्टिस छूट गई.

एक समय बैडमिंटन में डोमिनेट करने वाली पीवी सिंधु, पिछले कुछ सालों से स्ट्रगल करते दिखीं. लेकिन, जापान ओपन में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने शानदार कमबैक किया. इस दौरान उन्होंने दिखाया कि वह अभी खत्म नहीं हुई हैं. इस जीत के बाद लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भी पीवी सिंधु से मेडल की उम्मीद बढ़ गई है.

Advertisement
19 महीने बाद जीता पहला खिताब

बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने 19 महीने बाद कोई पहला टाइटल जीता है. उन्होंने दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीता था. अगस्त 2019 में बेसल में वर्ल्ड चैंपियनशिप का टाइटल जीतने के बाद, यह उनका पहला सुपर 750 खिताब है.

जापान ओपन का फाइनल जीतने के बाद सिंधु ने कहा,

मेरे पास जीत की खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं. अगर मैं गलत नहीं हूं, तो करीब 19 महीने बाद मैंने यह जीत हासिल की है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

यह जीत मेरे लिए बहुत खास है. फाइनल खेलना एक बात है, लेकिन उसे जीतकर गोल्ड के साथ पोडियम पर खड़े होने अलग एक्सपीरिएंस है.  मैं खुश हूं कि अब मैं पॉजिटिव साइड पर हूं. मुझे लगता है कि ये जीत मुझे बहुत कॉन्फिडेंस देगी.

50 मिनट में जीता फाइनल

जापान ओपन के फाइनल में पीवी सिंधु का जबरदस्त डोमिनेंस देखने को मिला. उन्होंने अपने शानदार परफॉर्मेंस के आगे डिफेंडिंग वर्ल्ड चैम्पियन अकाने यामागुची को टिकने नहीं दिया. जापानी प्लेयर उनकी शॉट्स के आगे स्ट्रगल करते नजर आईं.  

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई और लवलीना करेंगी भारतीय दल को लीड

पहले गेम में सिंधु ने 3-0 की बढ़त हासिल की. इसके बाद, यामागुची ने कमबैक करते हुए पहले गेम में 16-16 की बराबरी कर ली. लेकिन, बाद में सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 21-17 से जीत लिया. दूसरे गेम में भी पीवी सिंधु का दबदबा रहा. उन्होंने दूसरा गेम भी 21-17 से अपने नाम किया. पीवी सिंधु को फाइनल जीतने में 50 मिनट लगे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement