The Lallantop

रोहित की कमबैक सेंचुरी! रिटायरमेंट दिलाने वालों को दिया करारा जवाब

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI में शानदार सेंचुरी लगाई. यह उनका कमबैक शतक है. रोहित ने यह शतकीय पारी ऐसे वक्त खेली, जब उनके रिटायरमेंट की अफवाह थी. हिटमैन लॉर्ड्स पर ODI में सेंचुरी लगाने वाले पहले इंडियन बैटर हैं.

Advertisement
post-main-image
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI में शानदार सेंचुरी लगाई. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI मैच में 138 रन की पारी खेलकर लॉर्ड्स पर शतक जमाया, जो उनकी कमबैक पारी के रूप में सामने आई।
  • रोहित शर्मा पर पिछले कुछ समय से उनके प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके कारण इस मैच में उन पर दबाव था।
  • रोहित की इस पारी के बाद BCCI ने साफ किया कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, जिससे उनके करियर में नया दौर शुरू होने की संभावना बनी।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI में  सेंचुरी जड़कर शानदार कमबैक किया. उन्होंने यह शतक ऐसे वक्त लगाया, जब उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि रोहित लॉर्ड्स में इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. लेकिन, हिटमैन ने सेंचुरी जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दे दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लॉर्ड्स पर सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय

रोहित शर्मा कमबैक करना जानते हैं. उन्होंने 19 साल के करियर में कई बार वापसी की है. तीसरे वनडे में जब वह बैटिंग करने उतरे, तो हिटमैन पर रन बनाने का प्रेशर था. उन्होंने संभलकर खेलते हुए 50 गेंदों पर फिफ्टी लगाई.

इसके बाद, जब पिच बैटिंग के लिए आसान हो गई, तब उन्होंने अटैकिंग बैटिंग करनी शुरू की. हिटमैन ने अगले 50 रन सिर्फ 34 गेंदों पर जड़ दिए. रोहित ने 84 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने अपनी सेंचुरी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए.

Advertisement

शतकीय पारी के दौरान रोहित ने खास उपलब्धि हासिल की. वह लॉर्ड्स पर ODI में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने. उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सौरव गांगुली ने 2004 में लॉर्ड्स पर इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन बनाए थे.

रोहित पर उठ रहे थे सवाल

रोहित शर्मा पर उनकी बैटिंग को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे. वह ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद से बड़ी बारी नहीं खेल पाए थे. अक्टूबर 2025 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी ODI में 121 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी.

इसके बाद से उनका शतक नहीं आया था. नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में हिटमैन ने दो हाफ सेंचुरी लगाईं. लेकिन, न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में वह फिफ्टी भी नहीं लगा पाए.

Advertisement

इस दौरान अटकलें तेज हो गईं कि रोहित को रिटायर हो जाना चाहिए. उन्हें यंग प्लेयर्स की राह नहीं रोकनी चाहिए. जून में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 ODI मैचों की सीरीज उनके लिए औसत रही. इस सीरीज के लास्ट में उन्होंने चेन्नई में 79 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: गैरी सोबर्स ने जब रोहित और विराट से मिलने का किया इंतजार!

इंग्लैंड सीरीज असली परीक्षा थी

रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज असली परीक्षा थी. सीरीज से पहले ऐसा कहा गया कि यह हिटमैन की विदाई सीरीज है. रोहित जब पहले दो मैचों में 11 ओर 26 रन बनाकर आउट हुए, तो आलोचकों को और मौका मिल गया.

दूसरे ODI के बाद नरैटिव चलाया गया कि रोहित लॉर्ड्स में आखिरी ODI खेलने जा रहे हैं. तीसरे मैच के बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे. सेलेक्टर्स ने भी उन्हें मैसेज दे दिया है. रोहित पर प्रेशर बनाया गया.

अफवाहों का बाजार गर्म था. इस बीच, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने साफ किया कि रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं. वह लॉर्ड्स पर खेला जाने वाला ODI उनकी आखिरी मैच नहीं हैं. वह इस मैच के बाद भी भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे.

रोहित ने बनाए 138 रन

रोहित ने तीसरे ODI में शानदार पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. वह मैच में 138 रन बनाकर आउट हुए. यह उनका जबरदस्त स्टेटमेंट था. इस दौरान हिटमैन ने विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की. रिचर्ड्स ने 1979 में लॉर्ड्स पर 138 रनों की नॉट आउट पारी खेली. रोहित ने अपनी इनिंग्स में 17 चौके और 5 छक्के जड़े. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement