The Lallantop

SRH को मिला नया कप्तान, चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका

Cummins ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर फोकस करने के लिए IPL 2023 से अपना नाम वापस ले लिया था. इस साल वापस आने पर उन्हें SRH ने करीब 20 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

Advertisement
post-main-image
सनराइजर्स हैदराबाद (फाइल फोटो- आजतक)

IPL 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) टीम ने अपने कप्तान का नाम अनाउंस कर दिया है. इस सीजन में टीम की कमान संभालेंगे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर पैट कमिंस (Pat Cummins). कमिंस से पहले SRH टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम (Aiden Markam) कर रहे थे. 

Advertisement

बता दें, कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर फोकस करने के लिए IPL 2023 से अपना नाम वापस ले लिया था. इस साल नीलामी में उन्हें SRH ने 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. इससे पहले कमिंस 2020 से 2022 तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे.

कप्तान की अदला-बदली के बीच मज़ेदार बात ये भी है कि मार्करम के ही नेतृत्व में सनराइजर्स फ्रेंचाइज की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने लगातार दूसरी बार साउथ अफ्रीकी टी20 लीग का खिताब जीता है. 

Advertisement

SRH ने IPL 2024 के लिए नया हेड कोच भी चुन लिया है. टीम को गाइड करेंगे न्यूजीलैंड के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर और कप्तान डैनियल विटोरी. उनसे पहले टीम ब्रायन लारा के अंडर खेल रही थी. इसके अलावा डेल स्टेन की जगह न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन को बॉलिंग कोच के तौर पर चुना गया है.

ये भी पढ़ें- IPL Auction में मिले थे 3.60 करोड़, एक्सिडेंट में बाल-बाल बचा गुजरात टाइटंस का स्टार!

Advertisement

IPL 2024 में SRH का पहला मैच 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. फिर 27 मार्च को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. 

चैन्नई की मुश्किलें बढ़ीं!

इधर, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई T20I सीरीज के दौरान चोटिल हो गए. उनके बाएं अंगूठे में चोट आई थी. हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर उन्हें रिकवरी के लिए सर्जरी करानी होगी जिसके चलते वो कम से कम आठ हफ्ते के लिए नहीं खेल पाएंगे. इस तरह वो टूर्नामेंट के फर्स्ट हाफ तक IPL से बाहर रहेंगे. ये CSK की बैटिंग लाइन-अप के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है. 

वीडियो: IPL शूट से लीक हुए ऋषभ पंत, KL राहुल, हार्दिक पंड्या और श्रेयस के वीडियो, देखे क्या?

Advertisement