पैरा एशियन गेम्स में भारतीय दल मेडल्स के शतक के करीब पहुंच गया है. गेम्स के चौथे दिन भारत की मेडल संख्या 88 पहुंच गई है. इनमें 18 गोल्ड मेडल शामिल हैं. भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर है. भारतीय एथलीट्स ने एक बार फिर मेडल्स की झड़ी लगा दी. तैराकी में भी भारत ने चार मेडल हासिल किए.
पैरा एशियन गेम्स में भारत सौ मेडल जीतने के करीब
भारत के मेडल्स में पैरा एथलेटिक्स का योगदान सबसे अधिक रहा है. इस प्रतियोगिता में भारत ने 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज सहित कुल 52 मेडल जीते हैं.

दिन की शुरुआत सुवर्णा राज के मेडल से हुई. उन्होंने महिलाओं की एफ54 डिसक्स थ्रो में 15.66 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता. 44 साल की सुवर्णा ने चार बार चक्का 15+ का थ्रो किया. महिलाओं की 400 मीटर टी12 दौड़ में तेजलबेन दामोर ने 57.60 सेकंड का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया. यह इन खेलों में उनका दूसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने 200 मीटर टी12 स्पर्धा में कांस्य मेडल जीता था. लॉन्ग जंप में सोलाइराज धर्मराज ने 7.15 मीटर की जंप के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया. साथ ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. उन्होंने टी44/टी62/टी64 के जॉइंट इवेंट में अपना खिताब बरकरार रखा.
हाई जंप T63 में भारतीय खिलाड़ियों ने क्लीन स्वीप किया. शैलेश कुमार ने 1.89 मीटर के जंप के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता. वरुण भाटी ने 1.84 मीटर की जंप के साथ सिल्वर, जबकि राहुल ने 1.81 मीटर की जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. अंजनाबेन बुंबाडिया ने महिलाओं की 400 मीटर टी47 दौड़ में 59.97 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता. भारत की जयंति बेहेडा 1 मिनट 0.65 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. इसके बाद दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 400 मीटर टी47 रेस में 48.27 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने बुधवार को 100 मीटर दौड़ में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था.
आर्चरी में भी स्वाति चौधरी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. वह डब्ल्यू1 वर्ग में एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं. हालांकि, फाइनल में उन्हें चीन की सेन मेंगकान के खिलाफ 4-6 से हार का सामना करना पड़ा. स्वाति को सिल्वर मेडल मिला.
यह भी पढ़ें- भुवी ने क्राइस्टचर्च में बनाया रिकॉर्ड! बुमराह, अर्शदीप आसपास भी नहीं
तैराकी में भारत ने जीते मेडल्सयुवा तैराक रवि बुडिगिना ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही उन्होंने इन खेलों में अपना तीसरा मेडल हासिल किया. इससे पहले वह 100 मीटर बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल में रजत मेडल जीत चुके थे. 18 साल के रवि ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 25.89 सेकेंड का समय लिया. कपिल कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 इवेंट में 4 मिनट 38.44 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता. जापान के अकितो मिनाई ने 4 मिनट 27.44 सेकंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया.
वीडियो: मिचेल सैंटनर को भुवनेश्वर कुमार से डर, बोले- ‘कीवी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती’













