The Lallantop

WPL से टीम इंडिया तक! कौन हैं जिंतिमणि कलिता, जिन्हें हरमनप्रीत ने पहनाई डेब्यू कैप?

IndW vs ZimW : असम की पेसर Jintimani Kalita जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ पहले ODI में डेब्यू किया. टीम इंडिया की पूर्व कप्तान Harmanpreet Kaur ने उन्हें ये कैप सौंपी. टीम की पेसर Renuka Singh Thakur की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया था.

Advertisement
post-main-image
जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ वडोदरा में पहले ODI में जिंतिमणि कलिता ने डेब्यू किया. (Courtesy : BCCI Women)

असम की युवा पेसर जिंतिमण‍ि कलिता (Jintimani Kalita Debut) ने इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया. 23 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ (IndW vs ZimW) वडोदरा में खेले जा रहे पहले ODI में 22 साल की जिंतिमण‍ि ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने उन्हें इंडिया कैप सौंपी. यह पल सिर्फ जिंतिमण‍ि ही नहीं, बल्कि पूरे असम के लिए बेहद खास और गर्व करने वाला था.

Advertisement

जिंतिमण‍ि को यह बड़ा ब्रेक स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की जगह मिला. दरअसल, रेणुका इस तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वो फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए अपने बॉलिंग वर्कलोड पर काम कर रही हैं. ऐसे में जिंतिमण‍ि की टीम में एंट्री हुई. इससे पहले, वो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भारतीय स्क्वॉड में शामिल थीं. लेकिन तब उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था. भारत ने वो T20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी.

ये भी पढ़ें : वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में मिलेगा मौका, वजह ईशान किशन हैं! 

Advertisement
WPL से बनाई पहचान

राइट-आर्म मीडियम फास्ट बॉलर जिंतिमण‍ि का घरेलू क्रिकेट से लेकर टीम इंडिया तक का सफर कमाल का रहा है. उन्होंने साल 2023 में तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वो WPL खेलने वाली असम की पहली महिला क्रिकेटर बनीं. पहले सीजन के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा था. जिंतिमण‍ि ने MI के लिए दो सीजन में कुल 13 मैच खेले. इस दौरान दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया. जनवरी 2026 में चोटिल टीटास साधु के रिप्लेसमेंट के तौर पर गुजरात जायंट्स ने भी उन्हें 10 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था. हालांकि वहां उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला.

इंडिया ए के लिए परफॉर्म कर बनाई जगह

फ्रेंचाइजी क्रिकेट के अलावा जिंतिमण‍ि ने इंडिया ए के लिए भी शानदार खेल दिखाया. इसका इनाम उन्हें सीनियर टीम के कॉल अप के रूप में मिला. इसी साल सितंबर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में अपना जलवा बिखेरा था. इससे पहले, वो इंग्लैंड दौरे पर भी गई थीं. इन विदेशी दौरों से मिले अनुभव के दम पर ही उन्होंने नेशनल टीम का दरवाजा खटखटाया है. अब जिंतिमण‍ि की नजरें जिम्बाब्वे के खिलाफ मिले इस मौके को भुनाने पर होगी.

वीडियो: हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में और क्या बदलाव चाहती हैं?

Advertisement

Advertisement