The Lallantop

टीम इंडिया के लिए 225 का टारगेट भी छोटा, बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड को कुचल डाला

न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225 रन बनाए. जवाब में भारत ने दो गेंद रहते हुए ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस सफल रन चेज के साथ भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. (Coursey- PTI)

भारतीय टीम ने दमदार जीत के साथ न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत की है. भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच चार विकेट से अपने नाम किया. टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी. अपने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया है.

Advertisement

न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225 रन बनाए. जवाब में भारत ने दो गेंद रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. इससे पहले भारत का सबसे बड़ा चेज 2023 में आया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 209 का स्कोर चेज किया था. इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ ही भारत ने फिर से 209 रन चेज किए.

T20I में भारत के लिए सबसे बड़े सफल रन-चेज़

226 बनाम न्यूज़ीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2026
209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
209 बनाम न्यूज़ीलैंड, रायपुर, 2026
208 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
204 बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड, 2020

Advertisement

इतना ही नहीं, यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दूसरा सबसे बड़ा सफल टी20 चेज है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा सफल चेज ऑस्ट्रेलिया ने किया था. 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 244 का स्कोर चेज किया था. भारत ने इस तरह न्यूजीलैंड में अपना कमाल का टी20 रिकॉर्ड भी कायम रखा. न्यूजीलैंड में भारत ने पिछले 8 टी20 में से केवल एक ही मैच गंवाया है. 

यह भी पढ़ें- हाथ नहीं, पर बाण अचूक! शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में जीते 2 गोल्ड मेडल 

मैच का हाल 

मैच की बात करें तो फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 225 रन बनाए. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की. यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है. 

Advertisement

भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाए. संजू सैमसन ने 33 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली. उन्होंने पहले विकेट के लिए अभिषेक के साथ 35 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की. अभिषेक ने 12 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन की पारी खेलकर पारी को संभाला. उन्होंने अक्षर पटेल (14 गेंदों में 24 रन) के साथ 24 गेंदों में 45 रन की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई.

आखिर के ओवर्स में नमन धीर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए. नमन ने अय्यर के साथ छठे विकेट के लिए 23 गेंदों में 43 रन जोड़े. इन पारियों के दम पर ही भारत ने रिकॉर्ड चेज किया.

वीडियो: मिचेल सैंटनर को भुवनेश्वर कुमार से डर, बोले- ‘कीवी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती’

Advertisement