The Lallantop

2 T20I खेलने वाले परविंदर अवाना बने जूनियर चीफ सिलेक्टर!

BCCI ने कुछ दिन सीनियर सिलेक्शन कमेटी के लिए चीफ सिलेक्टर का ऐलान किया था. इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने जूनियर सिलेक्शन कमेटी का भी गठन कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
परविंदर अवाना ने भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. (Courtsey- BCCI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के लिए पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया है, जिसमें कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन अर्जुन यादव जैसे सदस्य शामिल हैं।
  • इस नियुक्ति का कारण जूनियर क्रिकेट टीमों के चयन और विकास के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बनाना है, जिसमें पूर्व खिलाड़ियों और कोचों को शामिल किया गया है।
  • इस निर्णय से जूनियर टीमों के चयन प्रक्रिया में बदलाव आने की संभावना है और चयन समिति के पांचवें सदस्य के चयन के बाद टीम के कामकाज को और प्रभावी बनाने की योजना है।

BCCI ने सीनियर के बाद जूनियर सिलेक्शन कमेटी के लिए भी चीफ सिलेक्टर चुन लिया है. देश के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को इस नई कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति के अन्य सदस्यों में कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन अर्जुन यादव शामिल हैं. समिति के पांचवें सदस्य का चयन बाद में किया जाएगा.

Advertisement
परविंदर अवाना बने चीफ सिलेक्टर

सबसे पहले बात करते हैं अध्यक्ष परविंदर अवाना की. भारत के लिए दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने 62 फर्स्ट क्लास मैच में 191 विकेट हासिल किए. उन्होंने दिल्ली, इंडिया ‘ए’ और शेष भारत का भी प्रतिनिधित्व किया. अवाना IPL में भी खेले हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था.

संन्यास के बाद परविंदर अवाना ने बतौर कोच काम किया. उन्होंने दिल्ली की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीम के साथ काम किया. इसके अलावा, वह भारत की अंडर-19 टीम के साथ बीसीसीआई और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) के अलग-अलग कार्यक्रमों से भी जुड़े रहे.

Advertisement
सिलेक्शन कमेटी में शामिल हैं यह खिलाड़ी

वहीं, कृष्ण दास की बात करें तो वह ईस्ट जोन के सिलेक्टर होंगे. असम और गोवा के पूर्व तेज गेंदबाज दास ने 49 फर्स्ट क्लास खेले हैं. इन 49 मैचों में उनके नाम 166 विकेट हैं. उन्होंने भारत की अंडर-19 और इंडिया ए टीम का प्रतिनिधित्व किया. बाद में वह भारत की अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच और उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम के गेंदबाजी कोच भी रहे.

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने देशभक्ति के बहाने NBA स्टार से पंगा लिया, उसने कहा- 'शायद ऑफिस में काम नहीं है'

राकेश पटेल भी सिलेक्टशन कमेटी का हिस्सा हैं. वह अपने क्रिकेट करियर में गुजरात और बड़ौदा की टीम के लिए खेले हैं. उन्होंने इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर स्तर पर बड़ौदा और गुजरात की टीम के साथ कोच के रूप में काम किया.

Advertisement

टीम के अन्य सिलेक्टर अर्जुन यादव ने इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया. हैदराबाद में अपने घरेलू करियर में उन्होंने 83 फर्स्ट क्लास मैच खेले. वह साल 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. वह हैदराबाद की सीनियर और अंडर-23 टीम के हेड कोच रहे हैं. वह 2022 से BCCI के मैच रेफरी के रूप में भी काम कर रहे हैं.

वीडियो: दुनियादारी: दुनियाभर की वेबसाइट्स क्यों बंद हो गईं?

Advertisement