किंग्स इलेवन पंजाब की जीत का सिलसिला जारी है. टीम ने अब कोलकाता नाइट राइडर्स कोहरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर्स में 149 रन बनाए.कोलकाता के लिए शुबमन गिल ने 57 जबकि ऑयन मॉर्गन ने 40 रन बनाए. जवाब में पंजाब नेसिर्फ दो विकेट खोकर मैच जीत लिया. पंजाब के लिए क्रिस गेल ने 29 गेंदों पर 51 जबकिमंदीप सिंह ने 56 गेंदो पर 66 रन बनाए. दोनों टीमों के लिए लगभग नॉकआउट हो चुके इसमैच का पलटू मोमेंट आया पहली पारी के 10वें ओवर में. लेकिन उस मोमेंट पर जाने सेपहले जान लीजिए कि मैच में क्या हुआ.The Universe Boss is adjudged the Man of the Match for his quickfirehalf-century 🔥🔥#Dream11IPL #KKRvKXIP pic.twitter.com/ttt2ZGSHqS— IndianPremierLeague (@IPL) October 26, 2020 शारजाह में हुए इस मैच में पंजाब केकैप्टन राहुल ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला किया. पहला ओवर लेकर आए ग्लेनमैक्सवेल ने दूसरी ही बॉल पर नीतीश राणा को क्रिस गेल के हाथों लपकवा दिया. तीसरेनंबर पर आए राहुल त्रिपाठी ने आते ही हाथ खोले और ओवर की पांचवी बॉल पर छक्का जड़दिया. लगा कि त्रिपाठी कमाल कर गुजरेंगे लेकिन दूसरा ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी केइरादे अलग थे. टेस्ट मैच की लाइन-लेंथ से बोलिंग कर शमी ने ओवर की चौथी बॉल परत्रिपाठी को विकेट के पीछे राहुल से कैच करा दिया. अब आए दिनेश कार्तिक. इसी ओवर कीआखिरी बॉल पर वह भी विकेट के पीछे लपके गए.# बिश्नोई का कमालकोलकाता ने दो ओवर्स में सिर्फ 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद क्रीज पर आएमॉर्गन ने ओपनर शुबमन गिल के साथ पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरू किया. दोनों नेसिर्फ 42 गेंदों पर 72 रन जोड़ दिए. इनकी कुटाई से परेशान कैप्टन राहुल ने 10वांओवर रवि बिश्नोई को सौंपा. बिश्नोई की पहली दो गेंदों पर दो सिंगल लिए. तीसरी गेंदपर गिल ने लॉन्ग-ऑफ पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद अगली बॉल पर सिंगल लेकर उन्होंनेस्ट्राइक मॉर्गन को दी. सही मूड में दिख रहे मॉर्गन ने लेग स्टंप के बाहर की इसगेंद को स्वीप किया. बॉल और बल्ले का कनेक्शन सही नहीं बैठा और मॉर्गन डीप बैकवर्डस्क्वायर लेग पर मुरुगन अश्विन के हाथों लपके गए.#KXIP makes its way in the Top 4 in the Points Table after Match 46 of#Dream11IPL pic.twitter.com/PlCAYG6k9R— IndianPremierLeague (@IPL) October 26, 2020 बस यहीं से मैच पलट गया. 10 ओवर केबाद 92 बना चुकी कोलकाता की टीम 20 ओवर्स में 149 ही बना पाई. जवाब में पंजाब कीटीम ने बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.--------------------------------------------------------------------------------