टी20 में ये हैं 5 सबसे तेज सेंचुरी
# 30 बॉल - क्रिस गेल वर्सेज पुणे वॉरियर्स, 2013 # 32 बॉल - ऋषभ पंत वर्सेज हिमाचल प्रदेश, 2018 # 34 बॉल - एंड्रू सायमंड्स वर्सेज मिडलसेक्स, 2011 # 35 बॉल - डेविड मिलर वर्सेज बांग्लादेश, 2017 # 35 बॉल - रोहित शर्मा वर्सेज श्रीलंका, 2017
मौका था सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का. टी20 का मुकबला था. जगह दिल्ली. दिल्ली के सामने थी हिमाचल की टीम. पहले बैटिंग करने भी हिमाचल की टीम उतरी. 20 ओवर में बनाए 143 रन. 144 का टार्गेट मिला दिल्ली को. मैदान पर आई दिल्ली की सलामी जोड़ी. गौतम गंभीर और ऋषभ पंत. फिर शुरू हुई कुटाई. ऋषभ पंत बल्ला चला नहीं रहे, उड़ा रहे थे और इस तरह 144 का स्कोर दिल्ली ने महज 11.4 ओवरों में चेप दिया. वो भी बिना कोई विकेट खोए. ऋषभ ने 38 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली. गौतम गंभीर दूसरी तरफ देखते ही रह गए और उन्होंने 33 गेंदों में 30 रन बनाए. ऋषभ की कप्तानी में ही पिछले दिनों दिल्ली की टीम रणजी के फाइनल में पहुंची थी, मगर फाइनल में हार गई थी. इसके बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई थी. लग रहा उसका गुस्सा ही यहां निकला है. और जोरदार निकला है.

आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हैं ऋषभ.
दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में हिमाचल की तरफ से निखिल गंगता ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. ओपनर प्रशांत चोपड़ा ने भी 33 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. इस मैच में दिल्ली के तेज गेंदाबाज प्रदीप सांगवान ने दो विकेट लिए. इसके अलावा नवदीप सैनी, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, ललित यादव और सुबोध भाटी के खाते में एक-एक विकेट आया.
ये भी पढ़ें-
अगले 'तेंदुलकर' ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दिया
कोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?
क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?
पाकिस्तान की टीम के 6 बैट्समैन 10 के अंदर आउट, बाकी सब 20 के अंदर!
देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदी
वो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं
लल्लनटॉप वीडियो देखें-














