The Lallantop

'अंतिम संस्कार के लिए ₹15000 बचाए हैं', गोवा में अविवाहित बुजुर्ग बहनों के शव मिले

Goa Two elderly sisters found dead: कानाकोना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शव बुरी तरह सड़ चुके थे. जांच के दौरान पुलिस को घर के बेडरूम से एक सुसाइड नोट और क्लिनिक स्पिरिट की एक बोतल मिली.

Advertisement
post-main-image
पुलिस को शक है कि दोनों बहनों ने आत्महत्या की है. (कर्टसी-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गोवा के कानाकोना में दो बुजुर्ग अविवाहित बहनों के शव मृत पाए गए, पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट और क्लिनिक स्पिरिट की बोतल मिली, शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
  • पुलिस की जांच से पता चला कि बहनों ने चार दिन पहले आत्महत्या की थी, जिनके शव सड़ चुके थे, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, जांच के लिए अंदरूनी अंगों के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं।
  • हत्या या अन्य वजहों की संभावना जांच में बनी हुई है, पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर चुकी है, आगे की जांच में आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा और परिवार को शव सौंप दिए गए हैं।

गोवा के कानाकोना स्थित एक घर में दो बहनें मृत पाई गईं. घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अंतिम संस्कार के पैसों की बात लिखी है. शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले सर्जन मौत की वजह के बारे में कोई राय नहीं दे पाए.

Advertisement

मृतक बहनों की उम्र 70 और 73 साल बताई गई है. दोनों बहनें अविवाहित थीं और सालों से साथ रह रही थीं. उनका बड़ा भाई इस महीने की शुरुआत में उनसे मिलने आया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो महिलाओं की मौत हो गई है. घर से बहुत ज्यादा बदबू आ रही है.

अंतिम संस्कार के लिए छोड़े पैसे

कानाकोना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शव बुरी तरह सड़ चुके थे. जांच के दौरान पुलिस को घर के बेडरूम से एक सुसाइड नोट और क्लिनिक स्पिरिट की एक बोतल मिली.

Advertisement

नोट में कथित तौर पर लिखा है कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये से ज्यादा बचाकर रखे थे. नोट में नकद रखे पैसों की जगह भी लिखी थी.

ये भी पढ़ें: ‘गोली ठोक के दिखाओ’, जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की सोच रील्स में सामने आई

नाम ना बताने की शर्त पर एक सीनियर अधिकारी ने एक्सप्रेस से बात की. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बहनों ने चार दिन पहले आत्महत्या की थी. अधिकारी ने कहा,

Advertisement

“जांच के दौरान पंचायत के एक स्थानीय सदस्य ने बताया कि वह बहनों में से एक से सरकारी LPG योजना के सिलसिले में मिला था. जिसका मकसद लोगों को हर साल तीन LPG सिलेंडर मुफ्त देना है.”

अंदरूनी अंगों के सैंपल रखे गए सुरक्षित 

पुलिस ने बताया कि शवों की जांच की प्रक्रिया (इनक्वेस्ट पंचनामा) पूरी होने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. रिपोर्ट के मुताबिक, शवों के काफी ज्यादा सड़ जाने की वजह से पोस्टमार्टम करने वाले सर्जन मौत की वजह के बारे में कोई राय नहीं दे पाए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि केमिकल जांच के लिए अंदरूनी अंगों के सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं. अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार वालों को सौंप दिए हैं. आगे जांच की जा रही है कि महिलाओं ने कथित तौर पर आत्महत्या क्यों की.

वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में 400 फिल्में कर चुके एक्टर की एंट्री? निभाएंगे सबसे खूंखार रोल!

Advertisement