The Lallantop

‘गोद में उठाते हैं, गाल छूते, बाथरूम तक पीछा करते हैं’, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं के आरोप

बिहार के नवादा में सरकारी स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्राओं ने प्रिंसिपल महेश प्रसाद यादव पर गलत तरीके से छूने और बाथरूम तक पीछा करने के आरोप लगाए हैं. हंगामे के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
post-main-image
छात्राओं ने प्रिंसिपल की पिटाई भी की. (Courtesy: India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के नवादा जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल महेश प्रसाद यादव पर छात्राओं द्वारा छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
  • छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उन्हें गोद में उठाते थे, गलत तरीके से गाल छूते थे और वॉशरूम जाते समय पीछे-पीछे आते थे, जिससे ये मामला सामने आया।
  • इस घटना के बाद स्कूल में हंगामा हुआ और प्रिंसिपल को पुलिस ने पौक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाने ले जाया, जिससे मामले की जांच प्रारंभ हो गई है।

‘हमें हमें गोद में उठा लेते हैं. गाल छूते हैं. जब हम लोग बाथरूम जाते हैं तो पीछे-पीछे आते हैं.’ बिहार के नवादा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर ये आरोप वहां पढ़ने वाली बच्चियों ने लगाए हैं. इसे लेकर स्कूल में हंगामे के बाद प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इससे जुड़े एक वीडियो में पुलिस छात्रों के सामने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में स्कूल से ले जाती दिख रही है. वहीं छात्राएं काफी गुस्से में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत करती दिख रही हैं. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े संदीप सती की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के प्रिंसिपल महेश प्रसाद यादव पर ये आरोप 8वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों ने लगाया है. नवादा में आनंदपुरा के सरकारी स्कूल का ये मामला है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल की छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल महेश प्रसाद उन्हें गोद में उठा लेते हैं. गलत तरीके से उनके गाल छूते हैं. इसके अलावा जब वो वॉशरूम जाती हैं तो वो उनके पीछे-पीछे आते हैं और ताक-झांक करते हैं. ये सब बताते हुए एक छात्रा रो भी पड़ी.

ये भी पढ़ेंः स्कूल टीचर को बच्चों के सामने हाथ पकड़ कर बाहर लाया, फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी

Advertisement
छात्राओं ने प्रिंसिपल को पीटा

घटना के खुलासे के बाद स्कूल कैंपस में ग्रामीणों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. स्कूल से सामने आए वीडियो में छात्राएं भी काफी आक्रोशित दिख रही हैं. गुस्से में वो दफ्तर में कुर्सी पर बैठे प्रिंसिपल की पिटाई भी करती हैं. इस घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना और डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंसिपल महेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूरे स्कूल के सामने उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई. इस दौरान एक छात्रा प्रिंसिपल को ‘अपशब्द’ कहते भी सुनाई देती है, जिसे वहां मौजूद लोग ऐसा करने से रोकते भी हैं. 

छात्राओं की शिकायत पर महेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. मामले में पॉक्सो ऐक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं. नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल महेश प्रसाद के खिलाफ छेड़खानी और गलत नीयत से छूने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं. 

वीडियो: ‘मुस्लिम बहन-बेटियों को साथ लाएं...’ BJP विधायक Rameshwar Sharma के बयान पर MP में बवाल

Advertisement

Advertisement