राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने Aide-de-Camp के काम करने के तरीके पर बात की. ये भी बताया कि इस जॉब के कारण उनकी पर्सनल लाइफ कैसी थी. वे शादी नहीं कर सकते थे.
राष्ट्रपति के साथ रहने की 'कुर्बानी' क्या है? द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल ने बताया
President ADC Major Rishabh Sambyal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एड-डी-कैंप (ADC) के तौर पर काम कर चुके मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने अपने काम के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि इस नौकरी में उनका काम क्या होता है और क्या उन्हें कभी अकेलापन भी महसूस हुआ है.

30 साल के ऋषभ सिंह ने पिछले महीने भारतीय सेना से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. उन्होंने सेना में 12 साल तक सेवा दी, जिसमें से लगभग तीन साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बीते.
मेजर सांब्याल (रिटायर्ड), एंटरप्रेन्योर राज शमानी के पॉडकास्ट में आए थे. इसमें पूर्व ADC ने बताया कि उन्होंने अपने बारे में कई अफवाहें सुनी हैं. जैसे,
“मेरी शादी हो गई. कई वाइफ हैं. रिलेशनशिप में हूं. मैंने चीट किया है. मेरे ऊपर फ्रॉड के केस हैं.”
बातचीत के दौरान पॉडकास्टर ने अधिकारी से पूछा कि क्या इस नौकरी के लिए उन्हें कुछ व्यक्तिगत त्याग करना पड़ा?
इस पर उन्होंने कहा,
"मेरी शादी नहीं हुई है. ADC के लिए एक नियम है कि वे शादी नहीं कर सकते. उन्हें परिवार से दूर रहना पड़ता है. मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ा त्याग है."
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के ADC के तौर पर काम करते हुए, “मैं एक आम इंसान की तरह बाहर नहीं जा सकता और जिंदगी का मजा नहीं ले सकता.”
मेजर सांब्याल (रिटायर्ड) ने पॉडकास्ट में राष्ट्रपति के ADC के तौर पर काम के बहुत मुश्किल हिस्से पर भी बात की. कहा कि उन्हें देश भर के लोगों के साथ तालमेल बिठाना होता है. उन्होंने बताया,
क्यों शादी नहीं कर सकते राष्ट्रपति के ADC?“जब वह (राष्ट्रपति) कार से उतरती हैं और कार्यक्रम के बाद वापस कार में बैठती हैं, तब तक की हर चीज की योजना बनानी पड़ती है. हम नहीं चाहते कि जब राष्ट्रपति मंच पर बैठी हों तो कोई हंगामा हो. हम नहीं चाहते कि लोग किसी बात के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दें.”
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति के ADC के लिए शादी न करने का नियम एक स्वैच्छिक शर्त है. इसके बारे में अधिकारी को नियुक्ति के समय ही पता होता है. ताकि देश के सर्वोच्च नागरिक की सेवा करने वाला अधिकारी 24/7 अपने काम पर ध्यान दे सके. और हर समय उपलब्ध रहे. यह नियम सभी जेंडर के लोगों पर लागू होता है. अभी राष्ट्रपति मुर्मू के पास दो महिला ADC और तीन पुरुष ADC हैं.
ये भी पढ़ें: ‘गोली ठोक के दिखाओ’, जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की सोच रील्स में सामने आई
ADC का क्या होता है काम?Aide-de-Camp का काम राष्ट्रपति की मुलाकातों की योजना बनाना और सभी समारोहों में उनके साथ मौजूद रहना है. वे राष्ट्रपति और सरकार व सेना के विभिन्न विभागों के बीच बातचीत में भी मदद करते हैं. ADC राष्ट्रपति के ठीक बगल में बने ड्यूटी रूम में रहते हैं और हर समय बस एक कॉल की दूरी पर होते हैं. उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे शुरू होती है और अगले दिन सुबह 9 बजे खत्म होती है, जब उनके साथी उनकी जगह लेते हैं.
वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप के सामने ममदानी ने मीडिया बैन पर उठाए सवाल













