IPL 2026 में सुपर सैटरडे को दोनों मैचों में 200 के ऊपर का स्कोर बना. दोनों ही चेज भी हो गए. जिसके बाद IPL में बॉलर्स के सपोर्ट में बाते होने लगीं. टूर्नामेंट के रूल्स चेंज किए जाने पर भी चर्चा छिड़ गई. इन सब के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पेसर मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने लगातार दो मैचों में दो विकेट मेडन ओवर्स डिला दिए है. जहां IPL में हर दिन बैटिंग कार्नेज देखने को मिल रहा है, मोहसिन ने 5 विकेट लेकर सभी को इंप्रेस कर दिया है.
बैटरों के कार्नेज के बीच उड़ाए 5 विकेट, इस बॉलर ने दो मैच में दो विकेट मेडन ओवर डाल दिए
IPL में सुपर सैटरडे को दो मैचों में 200 के ऊपर का टारगेट चेज हुआ था. इसके बाद लोग रुल्स बदलने की बात करने लगे थे. लेकिन मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर इस चर्चा को थोड़ा थाम दिया है.


लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. पारी का दूसरा ओवर डालने आए मोहसिन खान ने इस ओवर में एक भी रन नहीं कंसीड किया. ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने KKR के ओपनर टिम साइफर्ट को चलता किया. साइफर्ट बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मुकुल चौधरी को कैच दे बैठे. वो बोर्ड पर कोई स्कोर नहीं लगा सके.
मोहसिन का कमाल यहीं नहीं रुका. अपने दूसरे ओवर में भी उन्होंने विकेट झटका. KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे को एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कर दिया. रहाणे सिर्फ 10 रन ही बना सके.
अपने तीसरे ओवर में भी मोहसिन विकेटलेस नहीं रहे. उन्होंने रोवमन पावेल को विकेटकीपर पंत के हाथों कॉट बिहाइंड करा दिया. पावेल सिर्फ 1 रन ही बना पाए. 3 ओवरों में मोहिसन के स्टैट्स 14 रन देकर 3 विकेट थे.
मोहसिन ने मैच में 4 ओवरों में 23 रन दिए, और 5 विकेट के साथ स्पेल फिनिश किया. अपने आखिरी ओवर में उन्होंने इस सीजन के सबसे महंगे प्लेयर कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट किया. ग्रीन ने 34 रनों की पारी खेली. अनुकूल बिना खाता खोले आउट हो गए.
वैभव सूर्यवंशी को डाला विकेट मेडेनमोहसिन खान ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में भी गजब की बॉलिंग की थी. उस मैच में उन्होंने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे. सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने इस मैच में भी अपने पहले ओवर में कमाल किया था. सामने थे वैभव सूर्यवंशी. जो इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में है. वैभव को मोहसिन ने अपने ओवर में एक भी रन नहीं बनाने दिया. और आखिरी बॉल पर उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी.
मोहसिन की लेंथ बॉल को वैभव लेग साइड पर खेलने गए. पर वो फंस गए. और कैच दे बैठे. वैभव ने मैच में 11 गेंद में सिर्फ 8 रन बनाए थे.
हालांकि, राजस्थान की टीम ये मैच 40 रनों से जीत गई थी. पर मोहसिन ने लखनऊ के लिए मैच में शानदार बॉलिंग की थी.
वीडियो: IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स की अगली बड़ी खोज कौन है!


















