The Lallantop

ट्रोल्स ने श्रेयस अय्यर की बहन को टारेगट किया, मिला तगड़ा जवाब

श्रेष्ठा ने बताया कि लोग उनके ऑफिस में फोन करके उन्हें गालियां दे रहे हैं. इतना ही नहीं, उनके स्टुडेंट्स को भी टेक्स्ट कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
श्रेष्ठा ने अपने भाई श्रेयस अय्यर के लिए वीडियो शेयर किया था, और फिर ट्रोल हो गई. (Photo-Instagram/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में ही बाहर हो गई, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।
  • श्रेष्ठा की ट्रोलिंग तब शुरू हुई जब उन्होंने पंजाब बनाम केकेआर मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया, जिसे कई लोगों ने केकेआर का मजाक उड़ाने वाला माना।
  • श्रेष्ठा ने वीडियो का मकसद केवल मजाक-मस्ती बताया और कहा कि वह अपने परिवार और करीबी लोगों के खिलाफ ऑनलाइन ट्रोलिंग और गालियों का जवाब दे रही हैं।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम प्लेऑफ में ही बाहर हो गई. सोशल मीडिया पर एक्टिविटी की वजह से पंजाब के प्लेयर्स खबरों में भी रहे. कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी सवाल खड़े किए गए. इन सब के बीच अब श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर को ट्रोल किया जा रहा है. श्रेष्ठा ने ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टूर्नामेंट में पंजाब की जैसी शुरुआत रही, वैसा उसका अंत नहीं हुआ. टीम ने पहले सात में से छह मैच जीते, इसके बाद लगातार छह मैच हार गई. प्लेऑफ में ही टीम का सफर खत्म हो गया.

श्रेष्ठा ने शेयर किया वीडियो

आपको पहले बता देते हैं कि श्रेष्ठा की ट्रोलिंग शुरू कब हुई? पंजाब और KKR का मैच बारिश में धुल गया था. इसके बाद श्रेष्ठा ने एक वीडियो शेयर किया. लोगों को लगा कि इस वीडियो के जरिए श्रेष्ठा ने KKR का मजाक उड़ाया है. इसी के बाद से ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया. और यह पूरे सीजन जारी रहा. 

Advertisement

इस पूरे मामले को लेकर श्रेयस की बहन ने दो वीडियो में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें चाहे जो कहें, उनके करीबी लोगों को टारगेट करना सही नहीं है. श्रेष्ठा ने कहा कि उन्होंने KKR को लेकर जो वीडियो बनाया, वह केवल मजाक-मस्ती के लिए था. उन्होंने कहा,

जो वीडियो मैंने पहले बनाया था, आप लोगों ने उसे बहुत ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. जबकि उस रील का मकसद तो बस मज़ाक-मस्ती करना था. मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी, उस मज़ाक के पीछे मेरी कोई बुरी नीयत नहीं थी. मैं किसी के खिलाफ नफ़रत नहीं फैला रही थी. मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं, क्योंकि मेरा भाई भी एक क्रिकेटर है.

ट्रोलर्स की लगाई क्लास

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

मैं उन फैंस के बारे में बात करने आई हूं, जिनके पास कोई काम नहीं है. वो फ्रस्टेटेड हैं. उस वीडियो के बाद से आप मेरे कमेंट सेक्शन पर जाओगे तो समझ आएगा कि कितने गंदे कमेंट हैं. मुझे सच में उन लोगों पर तरस आता है. लेकिन मैं अपने बारे में नहीं, बल्कि उनके बारे में बोलने आई हूं, जिनके साथ मैं जुड़ी हुई हूं.

यह भी पढ़ें- बैटिंग फॉर्म पाने के लिए सूर्यकुमार यादव युगांडा के खिलाफ T20 खेलेंगे! 

श्रेष्ठा ने बताया कि लोग उनके ऑफिस में फोन करके उन्हें गालियां दे रहे हैं. उनके स्टुडेंट्स को भी मैसेज कर रहे हैं. यह सब सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो लोग मुझसे जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा,

मुझे तुम लोगों पर तरस आता है. तुम लोग मेरे काम की जगह पर फ़ोन कर रहे हो. मुझे, मेरे साथियों को, मेरे छात्रों को और मेरे परिवार को गालियां दे रहे हो. उन्हें परेशान कर रहे हो और कभी भी, किसी भी समय फ़ोन करते रहते हो. मेरे साथियों और परिवार को भी भला-बुरा कहा जा रहा है. मेरा भाई जीते या हारे, मैं हमेशा उसको सेलिब्रेट करूंगी.

आपको बता दें कि ये ऑनलाइन एब्यूज का यह कोई पहला मामला नहीं है. विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई कहासुनी के बाद हेड की पत्नी और उनके परिवार को भी ऐसे ही टारगेट किया गया था. जिसके बाद हेड की पत्नी ने खुलकर इस पर बात की थी. उन्होंने मैदान पर हुई चीजों को वहीं पर छोड़कर, आगे बढ़ने की बात दोहराई थी.

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement