The Lallantop

यौन शोषण के आरोपों के बीच RCB ने छोड़ा साथ, यश दयाल ने क्या बताया?

Yash Dayal ने बताया कि उनके बीता एक साल अच्छा नहीं रहा. उन्होंने काफी स्ट्रगल किया. इस दौरान वह डिप्रेशन में भी रहे.

Advertisement
post-main-image
यश दयाल IPL 2026 में नहीं खेल रहे हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेटर यश दयाल ने IPL 2026 के दौरान पहली बार यौन शोषण मामले पर बातचीत की और RCB के फैसले को स्वीकार किया कि वह टीम में नहीं खेलेंगे।
  • यश दयाल पर जुलाई 2025 में गाजियाबाद में यौन शोषण से संबंधित दो आपराधिक मामले दर्ज हुए, जिससे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित हुई।
  • RCB ने इस सीजन यश को टीम से अलग रखा क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने निर्णय लिया कि यह उनके और फ्रेंचाइजी दोनों के हित में होगा, जबकि यश ने कहा कि यह फैसला उनका नहीं था।

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल (Yash Dayal) पर बीते साल यौन शोषण का केस किया गया था. तब से लेकर अब तक यश ने कभी इस मामले को लेकर ज्यादा बात नहीं की. IPL 2026 के बीच वह अब पहली बार इस मामले पर बोले हैं. उन्होंने RCB के फैसले पर भी बात की. RCB ने इस सीजन यश दयाल को न खिलाने का फैसला किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डिप्रेशन से जुझ रहे यश दयाल

यश दयाल ने बताया कि उनके बीता एक साल अच्छा नहीं रहा. उन्होंने काफी स्ट्रगल किया. इस दौरान वह डिप्रेशन में भी रहे. दयाल ने कहा,

मैं बीते एक साल को लेकर ज्यादा बात नहीं कर सकता. इस दौरान मैं अकेला रहा. खुद को लेकर डाउट आ जाते हैं. लेकिन बुरा फेज निकल जाता है. डिप्रेसिंग रहा है. नींद नहीं आती थी, क्योंकि परिवार परेशान है, आप परेशान हैं. सोशल मीडिया अलग है, पर्सनल लाइफ अलग है. धीरे-धीरे आप अपने आप को समझाते हैं कि ज्यादा कुछ नहीं कर सकते.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पंत किस बात पर भावुक हुए? पंजाब से हार के बाद वीडियो वायरल 

इसी विवाद के चलते इस सीजन के लिए RCB ने यश से खुद को अलग कर लिया था. सीजन की शुरुआत से पहले टीम ने कहा था,

यश टीम में शामिल नहीं होंगे. जैसा कि आप जानते हैं, वह एक निजी समस्या से गुजर रहे हैं. हमने अब तक यश का पूरा समर्थन किया है. जब हमारे पास खिलाड़ियों को रखने या हटाने का विकल्प था, तब भी हमने उन्हें टीम में बनाए रखा. हम उन्हें टीम में रखना चाहते थे. यह तय किया गया है कि इस समय उनका RCB से जुड़ना, न तो उनके अपने हित में है और न ही फ्रेंचाइजी के हित में.

Advertisement
यश दयाल खेलना चाहते थे IPL

यश दयाल ने बताया कि टीम से हट जाना उनका फैसला नहीं था. यह फैसला RCB टीम मैनेजमेंट ने लिया था. दयाल ने बताया,

उन्होंने मुझे टीम से हटाया नहीं है, और मेरी जगह किसी और के नाम का ऐलान भी नहीं किया है. शायद इसलिए क्योंकि वे अब भी मुझे टीम का हिस्सा मानते हैं. इस सीज़न बाहर रहने का फ़ैसला मेरा अपना नहीं था. यह बयान शायद विवादित लगे, लेकिन फ़ैसले हमेशा अधिकारियों द्वारा ही लिए जाते हैं.

आपको बता दें कि यश दयाल पर यौन शोषण से जुड़े 2 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ पहली FIR जुलाई 2025 में गाजियाबाद में दर्ज हुई. एक महिला ने उनपर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था. उसके कुछ समय बाद ही POSCO एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की ने यश पर यौन शोषण का आरोप लगाया.

वीडियो: यश दयाल को RCB ने टीम में नहीं किया शामिल, वजह ये बताई...

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement