The Lallantop

RR के लिए SRH के ये प्लेयर्स बड़ा खतरा? सिर्फ वैभव काफी नहीं होंगे

SRH की बैटिंग और बॉलिंग यूनिट राजस्थान के लिए काफी समस्या खड़ी कर सकती है. खासकर हैदराबाद का टॉप ऑर्डर.

Advertisement
post-main-image
फाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को मैच जीतना जरूरी है. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच ये मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा. जो टीम हारेगी, वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. लेकिन SRH से ज्यादा से इस मैच में राजस्थान की टीम प्रेशर में होगी. लीग स्टेज में राजस्थान SRH के खिलाफ दोनों मैच हारी थी. लेकिन रियान पराग की इस टीम को पैट कमिंस के लड़के हल्के में नहीं ले सकते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्रेशर में क्यों होगी RR?

IPL 2026 में सनराइजर्स ने RR को दोनों लीग मैचों में हराया है. 13 अप्रैल को हैदराबाद में हुए मैच में SRH ने RR को 57 रनों से हराया था. वहीं, 25 अप्रैल को जयपुर में खेले गए मैच में SRH ने राजस्थान को 5 विकेट से शिकस्त दी. दोनों मैच हाईस्कोरिंग हुए थे. यहां तक, जयपुर वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी भी RR को जीत नहीं दिला पाई थी.

हैदराबाद में हुए मुकाबले में SRH ने 216 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन ही बना पाई थी. वहीं, जयपुर में खेले गए मैच में RR ने 228 रन स्कोर किए. जवाब में हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर 229 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था.

Advertisement

इस प्रेशर के अलावा SRH की बैटिंग और बॉलिंग यूनिट राजस्थान के लिए काफी समस्या खड़ी कर सकती है. खासकर हैदराबाद का टॉप ऑर्डर.

अभिषेक-ईशान-क्लासेन खतरा

एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान के सामने सनराइजर्स की खतरनाक तिकड़ी होगी. IPL 2026 में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने गजब की कंसिस्टेंसी दिखाई है. 

SRH के लिए क्लासेन अब तक इस सीजन 606 रन बना चुके हैं. वह IPL हिस्ट्री के एक सीजन में मिडिल ऑर्डर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. अब तक वह 6 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं. एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के बॉलर्स के लिए क्लासेन बड़ा खतरा हो सकते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर 9 को हराने वाले निशेष बसावरेड्डी कौन हैं?

ईशान किशन भी इस सीजन बेहतरीन टच में हैं. अब तक 569 रन बना चुके हैं. IPL 2026 में उन्होंने 6 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. नंबर तीन पर उन्होंने लगातार टीम को सपोर्ट दिया है. इस ‘डू ऑर डाई’ गेम में ईशान किशन राजस्थान की बॉलिंग लाइन-अप की लाइन-लेंथ बिगाड़ने के इरादे से उतरेंगे.

फायरब्रांड बैटर अभिषेक शर्मा भी किसी से कम नहीं हैं. वह एलिमिनेटर मुकाबले में मैच-डिफाइनिंग पारी खेल सकते हैं. IPL 2026 में वह 563 रन बना चुके हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने एक सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

अभिषेक पावरप्ले में मैच पलटने का दम रखते हैं. इस मैच में अगर राजस्थान को पकड़ बनानी है, तो अभिषेक को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा.

मलिंगा और साकिब भी कम नहीं

SRH की बॉलिंग लाइन-अप भी कमाल की है. खासकर ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन. IPL 2026 में मलिंगा कंसिस्टेंट रहे है. 19 विकेट ले चुके हैं. 

साकिब ने भी अपनी पेस से इस टूर्नामेंट में इम्पैक्ट डाला है. उन्होंने टूर्नामेंट में 15 विकेट लिए हैं. इन दोनों बॉलर्स से राजस्थान के बैटर्स को सतर्क रहना होगा.

RR सूर्यवंशी और जुरेल पर डिपेंड

राजस्थान की टीम में मैच विनर्स की कमी नहीं है. IPL 2026 में टीम बैटिंग में ज्यादातर वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल पर निर्भर रही है. सूर्यवंशी टीम के लिए लीडिंग रन स्कोरर हैं. वह 583 रन बना चुके हैं. वैभव ने इस सीजन एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी लगाई हैं. एक सेंचुरी तो SRH के ही खिलाई ही आई है.  

वैभव के अलावा, RR के लिए ध्रुव जुरेल ने भी इस सीजन कमाल किया है. उन्होंने 5 हाफ सेंचुरी लगाई हैं, और अब तक 458 रन बना चुके हैं. तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं. IPL 2026 में वो 3 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. जायसवाल ने 397 रन बनाए हैं.

जोफ्रा और बृजेश से उम्मीद

इस सीजन राजस्थान की बॉलिंग जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा पर निर्भर रही है. जोफ्रा अब तक 21 विकेट ले चुके हैं. मुंबई के खिलाफ मस्ट विन गेम में उन्होंने शानदार बॉलिंग के साथ-साथ कमाल की बैटिंग भी की. 15 बॉल्स में 32 रन बनाए, और 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे. एलिमिनेटर में राजस्थान की टीम जोफ्रा से ऐसी ही परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी.

इस सीजन राजस्थान के दूसरे सक्सेफुल बॉलर हैं बृजेश शर्मा रहे. उन्होंने 13 विकेट लिए हैं. इन दोनों बॉलर्स के अलावा, नांद्रे बर्गर और रवि बिश्नोई ने 11-11 विकेट लिए हैं. सनराइजर्स के खिलाफ अगर RR को एलिमिनेटर जीतना है, तो इन सभी प्लेयर्स को एक साथ परफॉर्म करना होगा.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement