The Lallantop

चलते मैच में श्रीलंका के इस बोलर ने दोनों हाथों से जो किया, लोग चकरा गए!

भारत-श्रीलंका मैच के दौरान 10वां ओवर करने आए श्रीलंका के ऑफ ब्रेक बोलर Kamindu Mendis की बोलिंग देख लोग चकरा गए. कामिंदु ने एक ही ओवर में कमाल कर दिया!

Advertisement
post-main-image
कामिंदु मेंडिस ने सूर्या को लेफ्ट आर्म स्पिन कराई, पंत को ऑफ ब्रेक बोलिंग डाली. (फोटो- ट्विटर)

India vs Sri Lanka T20I सीरीज़. सीरीज़ से पहले ऐसा माना जा रहा था कि इंडियन टीम श्रीलंका की टीम से स्किल्स के मामले में बीस है. पर सीरीज़ के पहले ही मैच के दौरान श्रीलंका के एक बोलर ने वो किया, जो शायद ही इंडियन टीम का कोई बोलर कर पाए. ये स्किल है दोनों हाथ से बोलिंग करने की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए एक वक्त पर नौ ओवर में दो विकेट खोकर 102 रन बना लिए थे. सूर्यकुमार यादव आठ गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे. ऋषभ पंत नौ गेंद में सात रन बनाकर. 10वां ओवर करने आए श्रीलंका के ऑफ ब्रेक बोलर कामिंदु मेंडिस. मेंडिस ने सूर्या को दो गेंदें कराईं. दोनों लेफ्ट आर्म स्पिन. तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पंत के पास थी. तो मेंडिस ने उन्हें ऑफ ब्रेक बोलिंग डाली.

हालांकि मेंडिस की ये जादुई बोलिंग ज्यादा देर तक नहीं चली. उन्हें एक ही ओवर कराने को मिला. एक ओवर में उन्होंने नौ रन दिए, लेकिन सुर्खियां बटोर लीं. X पर एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

'इतना टैलेंट सबके पास हो.'

एक शख्स ने तो ऐसी बोलिंग पर सवाल खड़ा कर दिया. लिखा,

'क्या ये लीगल है?'

Advertisement

अगर आपका भी ये सवाल है, तो जान लीजिए कि ये बोलिंग एकदम लीगल है. और बोलर के पास अगर स्किल है, तो वो ऐसा कर सकता है. ख़ैर, आगे बढ़ते हैं. एक यूजर ने मेंडिस के टैलेंट पर लिखा,

‘क्या टैलेंट है, IPL मालिक मैच देख रहे होंगे.’

सूर्या नेे 26 गेंदों में 58 रन बनाए

मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए इंडियन टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 213 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों की अपनी पारी में 58 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंद में 40 की पारी खेली. शुभमन गिल ने 34 रन स्कोर किए. ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में 49 रन की पारी खेली. अक्षर पटेल ने पांच गेंद में 10 रन बनाए. श्रीलंका के लिए पतिराना ने चार ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके. इसके अलावा मदुशंका, हसरंगा और असित फर्नांडो ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

वीडियो: हार्दिक पंड्या कोच अभिषेक नायर से 'बाउंड्री' को लेकर अड़ गए, जानिए कौन जीता?

Advertisement