The Lallantop

सुंदर अंतिम ODI से बाहर! इस ऑलराउंडर की हुई टीम इंडिया में एंट्री

इंग्लैंड के ख‍िलाफ लॉर्ड्स में होने वाले अंतिम ODI के लिए Washington Sundar टीम का हिस्सा नहीं होंगे. कार्डि‍फ में मुकाबले के दौरान उनकी हैम्स्ट्र‍िंग ख‍िंच गई थी. उनकी जगह अब Harsh Dubey को टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
post-main-image
हर्ष दुबे को वॉश‍िंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जोड़ा गया है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर तीसरे ODI से बाहर हो गए हैं, और उनका स्थान हर्ष दुबे ने लिया है, जो इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अंतिम ODI में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
  • कार्डिफ में खेले गए दूसरे ODI के दौरान सुंदर के दाहिने पैर की हैम्सट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे फील्डिंग भी नहीं कर पाए और अब उनकी इंजरी की जांच के लिए स्कैन कराया जाएगा।
  • सुंदर के बाहर होने से कुलदीप यादव को टीम में जगह मिल सकती है, और टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने की लड़ाई भी है, जिसमें इनके चयन और रणनीति पर ध्यान दिया जाएगा।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉश‍ि‍ंगटन सुंदर तीसरे ODI से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के ख‍िलाफ लॉर्ड्स में अंतिम ODI में वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हर्ष दुबे को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है. दरसअल, कार्डिफ में खेले गए दूसरे ODI के दौरान सुंदर चोटिल हो गए थे. बैटिंग के दौरान फ‍िजियोथेरेपिस्ट को उनके दाएं पैर की हैम्सट्रिंग में पट्टी बांधनी पड़ी थी. बाद में वो फील्डिंग करने भी नहीं आए थे.

Advertisement
BCCI ने क्या कहा?

26 साल के सुंदर की चोट को लेकर BCCI ने जारी बयान में कहा, 

उनका स्कैन कराया जाएगा. स्पेशलिस्ट से विचार के बाद उनकी इंजरी को मैनेज करने का फैसला करेंगे.

Advertisement

सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जुड़े हर्ष दुबे ने हाल ही में अफगानिस्तान के ख‍िलाफ डेब्यू किया था. इस दौरान धर्मशाला में उन्होंने 47 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए थे.

ये भी पढ़ें : गैरी सोबर्स ने जब रोहित और विराट से मिलने का किया इंतजार!

क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?

वॉश‍िंगटन की गैरमौजूदगी के कारण कुलदीप यादव के लिए मौके बन गए हैं. क्योंकि हर्ष और अक्षर एक तरह के ही प्लेयर हैं. ज़्यादा चांस यही है कि टीम इंडिया इस अहम मुकाबले में एजबेस्टन में प्लेयर ऑफ द मैच रहे अक्षर पटेल के साथ ही जाना पसंद करे.

Advertisement

कुलदीप यादव को शुरुआती दो मुकाबलों में जगह नहीं मिल सकी है. लेकिन, हमें ये भी पता है कि गंभीर का फर्स्ट चॉइस एक ऑलराउंडर ही होता है. ऐसे में हर्ष दुबे के खेलने की संभावना भी कम नहीं है.

सम्मान बचाने की लड़ाई

वहीं, टीम इंडिया के लिए ये सीरीज सिर्फ जीत-हार से कहीं ज़्यादा है. T20I में क्लीन स्वीप के बाद कोच गौतम गंभीर के लिए लॉर्ड्स में होने वाला ये मुकाबला सम्मान बचाने की भी लड़ाई है. ऐसे में ये भी देखने लायक होगा कि टीम सेम पेसर्स के साथ इस मुकाबले में जाती है या उसमें भी कोई चेंज होगा. 

तीसरे ODI के लिए अपडेटेड टीम इंडिया - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वाइस कैप्टन), केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श‍िवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे. 

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने ठोका सलेक्शन का दावा, क्या टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाएंगे?

Advertisement