The Lallantop

FIFA Final 2026 : फेरान टॉरेस ने स्पेन को जिताया दूसरा ख‍िताब, मेसी की अर्जेंटीना को हराया

FIFA 2026 : स्पेन ने अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप के फाइनल में 1-0 से हराया. स्पेन के लिए बतौर सब्स्टीट्यूट आए Ferran Torres ने 106वें मिनट में गोल किया. Lionel Messi की अगुवाई वाली अर्जेंटीना को 90+3वें मिनट के बाद 10 प्लेयर्स से ख‍ेलना पड़ा. Enzo Fernandez को येलो कार्ड मिल गया था.

Advertisement
post-main-image
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार जीती ट्रॉफी. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्पेन ने 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, जहां 106वें मिनट में फेरान टॉरेस ने निर्णायक गोल किया।
  • अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडिज को 90+3वें मिनट में दूसरा येलो कार्ड मिलने से वह मैदान से बाहर हुए, जिससे उनकी टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी और अंत में गोल नहीं रोक सकी।
  • स्पेन की जीत से मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप बिना ट्रॉफी खत्म हुआ, जबकि स्पेन के रोड्री को गोल्डन बॉल, पाओ कुबार्सी को यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और उनाई सिमन को गोल्डन ग्लव्स मिला।

FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेेंटीना को 1-0 से हरा दिया. स्पेन के लिए ये गोल 106वें मिनट में फेरान टॉरेस ने किया. 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा. शुरुआत से ही 2010 की चैंपियन टीम स्पेन गत चैंपियन अर्जेंटीना पर भारी पड़ी.

Advertisement

हालांकि, इसके बावजूद अर्जेंटीना ने रेगुलर टाइम तक स्पेन को एक भी गोल नहीं करने दिया. लेकिन, इस दरम्यान 90+3वें मिनट में एंजो फर्नांडिज को दूसरा येलो कार्ड मिल गया. नतीजतन उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. 10 ख‍िलाड़‍ियों से खेल रही अर्जेंटीनी टीम एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में गोल होने से नहीं रोक सके.

दरअसल, स्पेन की टीम ने शुरुआत से ही शानदार पजेशन गेम दिखाया. उन्होंने अर्जेंटीना को इस कदर शांत रखा कि 117वें मिनट तक अर्जेंटीनी टीम एक भी शॉट उनके गोल पर टारगेट नहीं कर सकी. अर्जेंटीनी कोच लियोनल स्कालोनी मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट में ले जाना चाहते थे. लेकिन, एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में गोल होने से अर्जेंटीना का डिफेंस नहीं रोक सका.

Advertisement

ये भी पढ़ें : बुमराह के बिना टीम इंडिया की बॉलिंग हुई एक्सपोज!

निको विलियम्स ने गोलपोस्ट के ठीक सामने शानदार हेडर फेरान टॉरेस को फीड कर दिया. टॉरेस ने अपने बाएं पैर से सीेधे नेट में बॉल को भेज दिया. इससे पहले, अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज बिल्कुल दीवार बनकर खड़े थे. उन्होंने इससे पहले, ऑन टारगेट कुल 11 अटैंप्ट सेव किए.

मेसी का ये अंतिम वर्ल्ड कप है. ऐसे में न ही उनकी टीम को जीत मिली. न ही वो कोई भी अवॉर्ड फाइनल में जीत पाए. बेस्ट प्लेयर को मिलने वाली गोल्डन बॉल स्पेन के रोड्री को मिल गई. वहीं, यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट स्पेन के पाओ कुबार्सी को मिला. सबसे ज्यादा गोल करने वाला गोल्डन बूट अवॉर्ड किलियन एम्बापे के नाम रहा. वहीं, गोलकीपर को मिलने वाला गोल्डन ग्लव्स स्पेन के उनाई सिमन ने जीता.

Advertisement

वीडियो: FIFA World Cup में इंग्लैंड को हरा कर Argentina ने कैसे सेलिब्रेट कर दिया?

Advertisement