लॉर्ड्स वनडे से रोहित शर्मा को लेकर बहुत सी बातें कही गईं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कई दावे किए गए. रोहित शर्मा का संन्यास का समय आ गया है, उन्हें अब टीम से बाहर कर दिया जाएगा, वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे. लेकिन हिटमैन मैदान पर उतरे, और ऐसे हर दावे को अपने शॉट्स के साथ मैदान के बाहर भेज दिया. इसके लिए उन्होंने चुना शार्दुल ठाकुर के बल्ले को. जी हां, रोहित ने लॉर्ड्स के मैदान ऐतिहासिक शतक शार्दुल ठाकुर के बल्ले से लगाया है.
लॉर्ड्स में चला 'लॉर्ड' का बल्ला! रोहित ने जिस बल्ले से शतक जमाया, उस बल्ले की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम का प्लान का हिस्सा नहीं है. उनकी उम्र बहुत ज्यादा है. इस बीच रोहित ने लॉर्ड्स में शतक लगाया.


शार्दुल ठाकुर को एसएस बैट्स स्पॉन्सर करते हैं. इसके मालिक जतिन सरीन शार्दुल के करीबी हैं. द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सरीन ने शार्दुल को कई अच्छे हैट भेजे थे. रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर से कुछ बल्ले मांगे और शार्दुल फौरन तैयार हो गए. रोहित ने उनके लिए जो कुछ किया है, उसके बदले में बल्ला देना कोई बड़ी बात नहीं है. शार्दुल को इस बात की खुशी है कि रोहित ने लॉर्ड्स पर उनके बल्ले से शतक लगाया है. आपको बता दें कि शार्दुल और रोहित दोनों ही घरेलू क्रिकेट मुंबई की तरह से खेलते हैं. वहीं, शार्दुल काफी समय तक आईपीएल में भी रोहित शर्मा की ही कप्तानी में मुंबई के लिए खेले हैं.
यह भी पढ़ें- रोहित की कमबैक सेंचुरी! रिटायरमेंट दिलाने वालों को दिया करारा जवाब -
रोहित के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था. मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम का प्लान का हिस्सा नहीं है. उनकी उम्र बहुत ज्यादा है. इस बीच, रोहित ने लॉर्ड्स में शतक लगाया. वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने. उनके दबाव का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि रोहित ने शतक के बाद कोई खास जश्न नहीं मनाया.
रोहित का शानदार शतकरोहित ने इस पारी में 110 गेंद खेली और 138 रन बनाए. इंग्लैंड में उनका यह आखिरी वनडे मुकाबला था और उन्होंने इसे फैंस के लिए बेहद खास बना दिया. रोहित ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 147 रन की साझेदारी की. इसके बाद आए टीम में उनके सबसे पुराने साथी विराट कोहली. भारतीय फैंस के लिए यह बेहद खास पल था, जब दोनों ओर से भारतीय दिग्गज हीटिंग करते हुए नजर आए. रोहित और कोहली के बीच 113 रन की साझेदारी हुई. लेकिन दोनों खिलाड़ियों की यह साझेदारी टीम के काम नहीं आई. 388 रन का लक्ष्य काफी बड़ा साबित हुआ. भारत इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरा और आखिरी वनडे 27 रन से हार गया. इंग्लैंड ने इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इससे पहले इंग्लैंड टी20 सीरीज 4-0 से जीती थी.
वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?








