The Lallantop

पाकिस्तान जा रहे BCCI प्रेसिडेंट और वाइस-प्रेसिडेंट का प्लान सुना?

रॉजर बिन्नी और राजीव शुक्ला चले पाकिस्तान.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान जा रहे हैं रॉजर बिन्नी और राजीव शुक्ला (फ़ाइल फ़ोटो)

BCCI प्रेसिडेंट रॉजर बिन्नी पाकिस्तान जा रहे हैं. बिन्नी लाहौर में आयोजित होने वाले ऑफ़िशल PCB डिनर में शामिल होंगे. PCB मैनेजिंग कमिटी के चेयरमैन ज़का अशरफ ने 15 अगस्त को इसका ऑफिशल इन्विटेशन भेजा था. क्रिकइंफ़ो के मुताबिक इस इवेंट में शामिल होने के लिए एशिया कप खेल रहे सभी देशों के टॉप बोर्ड मेंबर्स ने सहमति जता दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बिन्नी के साथ बोर्ड के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी लाहौर जाएंगे. इससे पहले दोनों लोग श्रीलंका में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को अटेंड करेंगे. और फिर वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचेंगे. बिन्नी की पाकिस्तान यात्रा को दोनों बोर्ड्स के बीच अच्छे रिश्तों के सबूत के रूप में देखा जा सकता है.

PTI के मुताबिक बिन्नी और शुक्ला 4 से 7 सितंबर तक पाकिस्तान में रहेंगे. PTI ने एक सोर्स के हवाले से लिखा,

Advertisement

'बिन्नी, शुक्ला और सेक्रेटरी जय शाह 2 सितंबर को कैंडी में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए श्रीलंका में होंगे. यह तीनों लोग 3 सितंबर को भारत लौटेंगे, जिसके बाद प्रेसिडेंट और वाइस-प्रेसिडेंट वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर जाएंगे.'

क्रिकइंफ़ो का कहना है कि बिन्नी का ये टूर बस शिष्टाचार है. दोनों बोर्ड्स के बीच किसी तरह की कोई ऑफ़िशल मीटिंग नहीं होनी है. शुक्ला और बिन्नी को गवर्नर हाउस में होने वाले डिनर के लिए सपत्नीक न्यौता भेजा गया है. दोनों लोग डिनर के बाद 5 सितंबर को अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच को देखेंगे. और फिर ये अगले दिन पाकिस्तान के पहले सुपर फ़ोर मैच के दौरान भी उपस्थित रहेंगे.

शुक्ला साल 2004 के ऐतिहासिक पाकिस्तानी टूर पर भी टीम इंडिया के साथ थे. सौरव गांगुली की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान को उनके ही घर में हराया था. भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज़ हुए सालों बीत गए. अब दोनों टीम्स ICC या ACC इवेंट्स में ही भिड़ती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- भारत की एशिया कप टीम घोषित

हाल में दोनों बोर्ड्स के बीच खूब खींचतान चली थी. भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करने के चलते पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने की धमकी दी थी. लेकिन फिर पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत जाने की क्लियरेंस दे दी.

पाकिस्तान इस एशिया कप के 13 में से सिर्फ़ चार मैच होस्ट करेगा. भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद टूर्नामेंट को किसी और देश में आयोजित कराने की कोशिश हुई. लेकिन पाकिस्तान नहीं माना. और फिर ये हाईब्रिड मॉडल निकाला गया. इसमें चार मैच पाकिस्तान जबकि बाक़ी श्रीलंका में होंगे.

भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में दोनों टीम्स ज्यादा से ज्यादा तीन बार भिड़ सकती हैं. 2 सितंबर के बाद दोनों टीम्स सुपर फ़ोर में और फिर फ़ाइनल में भी आमने-सामने पड़ सकती हैं.

वीडियो: जय शाह को पाकिस्तान से न्यौता आया है!

Advertisement