The Lallantop

टेस्ट में वापसी का सवाल ही नहीं! कोहली ने 9230 रन को बनाया यादगार

विराट कोहली (Virat Kohli) ने जोर देकर कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापस नहीं आएंगे. किंग कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. T20I और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके विराट सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने स्पष्ट किया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे और अपने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले पर अडिग रहेंगे।
  • भारत की हालिया टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन और लगातार हार के कारण विराट कोहली की टेस्ट टीम में वापसी की मांग उठी थी।
  • कोहली की वापसी ना करने के निर्णय के बाद उनका फोकस और कामकाज अन्य व्यावसायिक गतिविधियों तथा निजी जीवन पर रहने की संभावना है।

विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कमबैक की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. विराट का कहना है कि वह अपने फैसले पर अडिग रहेंगे. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनका वापसी का कोई इरादा नहीं हैं. किंग कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट कोहली ने 21 जून को अपनी कंपनी One8 के एक इवेंट में जूते लॉन्च किए. इन जूतों की कीमत उनके टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए रनों की संख्या के बराबर है. माने, विराट की कंपनी के जूते खरीदने के लिए 9230 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9230 रन बनाए हैं.  

टेस्ट में वापसी का इरादा नहीं

इवेंट के दौरान विराट कोहली से पूछा गया क्या कि वह लाल रंग के जूतों का मुनाफा बढ़ाने के लिए टेस्ट में वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा,

Advertisement

मैं कम कीमत पर जूते बेचना पसंद करूंगा, लेकिन, मैं टेस्ट क्रिकेट से आगे बढ़ चुका हूं.

विराट की इस बात से साफ हो गया कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के मूड में नहीं हैं.

कोहली की वापसी की मांग हुई थी

साल 2024 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. यह सीरीज भारतीय सरजमीं पर हुई थी. न्यूजीलैंड ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए भारत को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. कीवी टीम ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की. विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा थे. लेकिन, उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी तय! न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलेंगे

इसके बाद, टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई. यहां पर भी टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-1 सें हराया था. विराट इस सीरीज में इम्पैक्ट नहीं डाल पाए थे.

नवंबर 2025 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. इस सीरीज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. भारतीय टीम बैटिंग और बॉलिंग में फिसड्डी रही. साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज में भारत को 2-0 से हराया था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद, विराट कोहली की टेस्ट टीम में मांग होती रही है. कई पूर्व क्रिकेटर्स भी कह चुके हैं कि विराट को अपने टेस्ट रिटायरमेंट के फैसले पर विचार करना चाहिए. लेकिन, विराट ने इवेंट में साफ कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट के रिटायरमेंट से वापस नहीं आएंगे.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement