The Lallantop

‘पाकिस्तान ने खुद को हराया’, कोच वहाब रियाज का दर्द छलका

पाकिस्तान की टीम वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जीत जरूरी थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम के बाहर होने पर हेड कोच वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने निराशा जताई है. उनका कहना है कि पाकिस्तान की टीम ने खुद को हराया है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप से बाहर (फोटो- Getty Images(

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 23 रनों से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
  • टीम के खराब प्रदर्शन और रणनीति नाकाफी होने के कारण पाकिस्तान ने अब तक खेले गए तीन मैचों में हार का सामना किया।
  • पाकिस्तान की टीम के पास अब दो मैच शेष हैं, जिनमें वे ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स से मुकाबला करेंगे, ताकि कुछ सुधार कर सकें।

पाकिस्तान की टीम विमेंस T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. टीम के अर्ली एक्जिट से हेड कोच वहाब रियाज (Wahab Riaz) निराश हैं. उनका कहना है कि हमारी टीम ने खुद अपने आपको हराया है. 20 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद, पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टूर्नामेंट में टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं. उसे सभी मुकाबलों में हार मिली. वर्ल्ड कप कैंपेन पर बात करते हुए हेड कोच वहाब रियाज ने कहा कि पाकिस्तान खुद अपनी हार के लिए जिम्मेदार है.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहा,

Advertisement

वर्ल्ड कप से बाहर होना बहुत निराशाजनक है. क्योंकि, मुझे अब भी लगता है कि किसी दूसरी टीम ने हमें सच में नहीं हराया है. टूर्नामेंट में हमने खुद को हराया है. यह एक बड़ा फर्क है. जब कोई दूसरी टीम बेहतर खेलती है और आपको हराती है, तो आपको उसे क्रेडिट देना चाहिए. पिछले 3 मैचों में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. हमने ही वे मैच हाथ से जाने दिए.

बांग्लादेश ने 23 रनों से हराया

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ जीत जरूरी थी. लेकिन, इस लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 23 रनों से हार मिली. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 124 रनों का टारगेट दिया था. एक समय पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 69 रन था. तब ऐसा लगा कि टीम जीत जाएगाी. लेकिन, इसके बाद बांग्लादेश ने वापसी की. बांग्लादेश की कसी बॉलिंग के आगे पाकिस्तानी बैटर्स स्ट्रगल करती दिखीं. पाकिस्तान की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 100 रन ही बना पाई.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी T20I करियर का 200वां मैच

Advertisement
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की परफॉर्मेंस

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपनी स्ट्रैटजी ढंग से लागू नहीं कर पाई. टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. भारत के खिलाफ मैच में एक समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 51 रन था. टीम 171 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी. लेकिन, बाद में पाकिस्तान की टीम दीप्ति शर्मा की काट नहीं ढूंढ पाई. पूरी टीम 17 ओवर्स में 106 रनों पर सिमट गई. दीप्ति ने 5 विकेट लिए थे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम परफॉर्म नहीं कर पाई. 45 रनों पर उसके 7 विकेट गिर गए थे. कप्तान फातिमा सना और तुबा हसन ने अगर अच्छी बैटिंग न की होती, तो टीम 100 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाती. फातिमा ने 55 और तुबा हसन ने 23 रन बनाए थे. इन पारियों  के चलते पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 126 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने 17वें ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट पूरा कर लिया. यह मैच पाकिस्तान की पकड़ में था.

अब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के 2 मैच बचे हैं.  23 जून को पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. 26 जून को उसका आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement