The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asia Cup 2023 Fans asked tough questions after BCCI omitted Yuzvendra Chahal from Indian Asia Cup Squad

इस प्लेयर को नहीं चुना, एशिया कप में क्या पिछड़ जाएगा भारत?

टीम इंडिया यहां कमजोर पड़ रही.

Advertisement
pic
21 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 04:49 PM IST)
Yuzvendra Chahal axed from Asia Cup Squad
चहल को मिस करेगी टीम इंडिया? (फ़ाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

युज़वेंद्र चहल फिर से ख़बरों में हैं. BCCI ने Asia Cup 2023 की टीम में उन्हें नहीं चुना. बीते कुछ वक्त से चहल के साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है. कुछ कारणों के चलते उन्हें टीम में एंट्री नहीं मिल पा रही है. एशिया कप की टीम में सेलेक्टर्स ने युज़ी के दोस्त, कुलदीप यादव को शामिल करने का फैसला किया. इनके साथ अभी तक सिर्फ़ T20I खेले तिलक वर्मा को भी एंट्री मिली है. जबकि चोट से वापसी कर रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टीम में शामिल हैं..

आयरलैंड टूर पर टीम इंडिया को लीड कर रहे जसप्रीत बुमराह भी एशिया कप में खेलते दिखेंगे. कुलदीप के साथ इस टीम में रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी हैं. कुछ वक्त पहले चर्चा थी कि इस टीम में रवि अश्विन को शामिल किया जा सकता है, लेकिन सेलेक्टर्स ने एक भी ऑफ़ स्पिनर ना चुनने का फैसला किया.

हालांकि, अश्विन से ज्यादा चर्चा चहल के ना रहने पर हुई. कई फ़ैन्स ने इस पर ट्वीट किया. एक फ़ैन ने लिखा,

'आश्चर्यचकित करने वाली ख़बर. युज़ी चहल एशिया कप की स्क्वॉड में नहीं हैं. क्या इससे भारत की संभावनाओं पर असर पड़ेगा?'

एक दूसरे फ़ैन ने लिखा,

'मुझे अभी भी लग रहा है कि चहल को एक फ़ास्ट बोलर की जगह लिया जा सकता था. आप एशिया कप और वर्ल्ड कप में हमेशा ही दो पेसर प्लस हार्दिक के साथ जाएंगे.  अगर आप तीन सीमर्स खिलाना चाहते हैं, तो भी आपके पास तीन ऑप्शंस बचेंगे. लेकिन अगर आप एक लेग-स्पिनर चाहें तो?'

एक फ़ैन ने तो किसी पैटर्न की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया,

'ये चहल को हर वर्ल्ड कप से बाहर क्यों रखते हैं?'

एक फ़ैन तिलक के लिए खुश होते-होते, युज़ी के लिए दुखी हो गया. इसने ट्वीट किया,

'आने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड. तिलक वर्मा के लिए खुश हूं.. लेकिन युज़वेंद्र चहल के लिए दुखी. ऑल द बेस्ट टीम इंडिया.'

बात चहल के प्रदर्शन की करें, तो उन्होंने 72 वनडे मैच में 121 विकेट लिए हैं. इसमें दो फ़ाइव विकेट हॉल भी हैं. जबकि T20I में उनके नाम 80 मैच में 96 विकेट्स हैं. इसमें एक फ़ाइव विकेट हॉल शामिल है. भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ़ करेगा. भारत के ग्रुप में नेपाल की टीम भी है.

भारत की टीम सोमवार 4 सितंबर को नेपाल से भिड़ेगी. इन दो ग्रुप मैच के बाद टीम अगर आगे गई, तो उन्हें सुपर फ़ोर में खेलना होगा. टूर्नामेंट का फ़ाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को होस्ट करेगी. तीन मैच की इस सीरीज़ के बाद, 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप शुरू है. यहां भारत 8 अक्टूबर को अपना पहला मैच खेलेगा. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ होना है.

वीडियो: रिंकू सिंह डेब्यू पर ही बन गए प्लेयर ऑफ द मैच

Advertisement

Advertisement

()