सोशल मीडिया पर ये चल रहा-
अब आते हैं मैच पर. भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया को पटक कर जीत लिया है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 328 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसकी नींव रखी टीम के ओपनर्स कप्तान पृथ्वी शॉ और मंजोत कालरा ने. दोनों के बीच 180 रन की पार्टनरशिप हुई. इसके बाद शुभम गिल ने भी 63 रनों की पारी खेली. जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने 329 रन का टार्गेट रखा. देखें स्कोर कार्ड-

भारत का स्कोरकार्ड.
टार्गेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत धीमी रही. ओपनर जैक एडवर्ड्स और मैक्स ब्रायंट ने पहले विकेट के लिए 14.2 ओवर में 57 रन की पार्टनशिप की. इसके बाद कमलेश नागरकोटी ने मैक्स का विकेट झटककर इस पार्टनरशिप को तोड़ा. दूसरा विकेट लिया अभिषेक शर्मा ने. जसेन संघा (14) का. फिर ऑस्ट्रेलिया ने तू चल मैं आया का कॉम्पीटिशन शुरू कर दिया और एक-एक करके पूरी टीम 228 रनों पर धराशाई हो गई. ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में स्टीव वॉ के लड़के स्टीव ऑस्टिन पर सबकी नजरें थीं. मगर वो केवल 6 रन बनाकर वापस निकल लिए. विकेट लिया कमलेश नागरकोटी ने. देखें स्कोर कार्ड-

ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड.
स्टंप से छोटे थे, तब से खेल रहे क्रिकेट
पर सचिन होना इतना आसान नहीं है. पृथ्वी को अभी कई कसौटियों से गुजरना है. पृथ्वी का संघर्ष हालांकि काबिलेगौर है. पृथ्वी जब महज 4 साल के थे तो उनकी मां गुजर गईं. उनके पिता जिनका कपड़ों का छोटा सा बिजनेस है, उन्होंने ही पृथ्वी को यहां तक पहुंचाने में पूरा साथ दिया. पृथ्वी ने क्रिकेट खेलना तब से शुरू कर दिया था, जब वो महज 3 साल के थे. जब उन्होंने क्रिकेट अकेडमी जॉइन की तो उनकी हाइट स्टंप से भी कम थी. मगर जोश हचक के था. 7-8 साल की उम्र में ही पृथ्वी 11-12 साल के लड़कों के साथ प्रैक्टिस करने लगे थे. फिलहाल वो क्लास 12 में हैं, मगर उनका क्रिकेट मैच देखने मैदान में लोग दूर-दूर से आते हैं. खुद सचिन तेंदुलकर उनकी कई बार तारीफ कर चुके हैं. पृथ्वी ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनका एवरेज 56.25 का है.

भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ 3 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
कोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?
क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?
पाकिस्तान की टीम के 6 बैट्समैन 10 के अंदर आउट, बाकी सब 20 के अंदर!
देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदी
वो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं
BCCI की ये बात मान लेती टीम इंडिया तो हम पहला टेस्ट जीत सकते थे
इंडिया मैच हार गई लेकिन साहा ने धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया
इस तिकड़म के ज़रिये बैन के बावजूद IPL में खेलेंगे यूसुफ़ पठान
देखें लल्लनटॉप वीडियो-












