The Lallantop

Beyond Plug 'N' Play Chimney: दीवार फोड़ने या क्लीन करने की झंझट खत्म, सिर्फ 2 स्क्रू से लगेगी ये चिमनी

Beyond की तरफ से आने वाली Plug 'N' Play Chimney को वाकई में दो स्क्रू पर लटकाकर सिर्फ प्लग लगाना होता है. ना दीवार फोड़ने की टेंशन और ना बड़ा सा आउटर पाइप लगाने की झंझट. साफ-सफाई का भी झंझट नहीं क्योंकि इसमें Auto Clean सिस्टम दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
Beyond की तरफ से आने वाली Plug 'N' Play Chimney में कम आवाज करने वाली मोटर लगी है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Beyond कंपनी ने Plug 'N' Play Chimney लॉन्च की है जिसे दो स्क्रू लगाकर बिना तोड़-फोड़ के इंस्टॉल किया जा सकता है और इसमें BLDC मोटर व 5 स्टेज फिल्टर सिस्टम शामिल है।
  • भारत में पारंपरिक चिमनियों की तोड़-फोड़, पाइप लाइनिंग, अधिक आवाज और झंझट भरे सफाई के कारण नए समाधान की जरूरत महसूस की गई थी।
  • Plug 'N' Play Chimney के उपयोग से इंस्टालेशन आसान होगा, आवाज कम आएगी और साफ-सफाई में सुधार होगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को नया विकल्प उपलब्ध होगा।

एक जमाने में अगर आपके किचन में चिमनी लगी है तो वो बड़ी बात होती थी. घर में आए मेहमानों को बड़े फख्र से इसके बारे में बताया जाता था. लेकिन आज रसोई में चिमनी एक नॉर्मल बात है. हमारे माचिस की डिब्बी जैसे किचन में तो इसके बिना काम ही नहीं चलेगा. अब अगर आपके किचन में पहले से चिमनी लगी है तो कोई दिक्कत ही नहीं. लेकिन अगर आपको बने-बनाए किचन में चिमनी लगानी है तो ये बड़े ‘दर्द’ का काम है. तोड़-फोड़ से लेकर पाइप लगाने तक, बड़ी चिक्कलस है. पुरानी बदलकर नई लगाना भी सिर्फ टेंशन ही है.

Advertisement

लेकिन इसी टेंशन को दूर करने का एक तरीका है Beyond की तरफ से आने वाली Plug 'N' Play Chimney. वाकई में इसे दो स्क्रू पर लटकाकर सिर्फ प्लग लगाना होता है. न दीवार फोड़ने की टेंशन और न बड़ा सा आउटर पाइप लगाने की झंझट.

इंस्टालेशन जैसा तो कुछ नहीं

पारंपरिक चिमनी में जहां चिमनी लटकाने के बाद पाइप निकालने के लिए Core Cutting करनी होती है. बने हुए किचन में ऐसा करना अपने साथ पड़ोसी के लिए भी दुखी करने वाला होता है. Beyond में आपको सिर्फ दो स्क्रू लगाने हैं और चिमनी लटक गई. जितनी देर में आप चाय बनाकर निकलेंगे. उतनी देर में ‘भईया’ दीवार में होल करके इसको टांग देंगे. आपके किचन का एस्थेटिक बना रहे इसलिए आपको कई सारे कलर का ऑप्शन भी मिल जाता है. इसके साथ में इसमें नीचे की तरफ लाइट भी ‘जुगजुगाती’ है जो इंस्टा किचन वाली वाइब देती है.

Advertisement
Beyond Plug 'N' Play Chimney
Beyond Plug 'N' Play Chimney सिर्फ दो स्क्रू पर लगती है 
आवाज जैसा कुछ नहीं

पारंपरिक चिमनी के चलते किचन में बात करना मुश्किल काम है. किचन तो छोड़िए. बाजू के कमरे में भी पता चलता है कि किचन में चिमनी चिमचिमा रही है. Beyond में इसके लिए BLDC मोटर लगाई गई है. ये वही तकनीक है जो आजकल के पंखों में लगी होती है जिससे आवाज न के बराबर आती है. वैसे तो कंपनी AC मोटर भी बनाती है मगर हमारे हिसाब से BLDC मोटर लेना सही होगा.

Beyond Plug 'N' Play Chimney
Beyond Plug 'N' Play Chimney में नीचे की तरफ लाइट का भी प्रबंध है 
साफ करने की झंझट नहीं

पारंपरिक चिमनी को साफ करना ‘मुश्किल प्रो-मैक्स’ काम है. भारतीय किचन में जहां तेल का इस्तेमाल पेल कर होता है, वहां चिमनी का फ़िल्टर चिकनाई प्रो मैक्स बन जाता है. Beyond में आपको मिलेगा Auto Clean सिस्टम. हालांकि यहां Auto Clean का मतलब ये नहीं कि चिमनी खुद से साफ हो जाएगी. इसके लिए आपको महीने में एक बार बटन दबाना होगा. बाकी काम मशीन खुद कर लेगी.

ये भी पढ़ें: Xiaomi TV FX Mini LED, फीचर्स से भरा टीवी जो आपकी पॉकेट पर भारी नहीं पड़ेगा

Advertisement
फिल्टर बदलने की चिंता नहीं  

इतना सब पढ़कर आपको पक्का लग रहा होगा कि जब कोई पाइप नहीं तो पक्का सारी चिकनाई और धुआं गैस किसी चेम्बर में स्टोर होता होगा. जवाब है- ‘ना’. क्योंकि इस चिमनी में कंपनी ने 5 स्टेज फ़िल्टर सिस्टम लगाया है जो चिकनाई को सबसे पहले फ़िल्टर करता है. इसके बाद बारी आती है धुएं की. इसके बाद किचन की बदबू का इलाज होता है. सब को अपने अंदर जलाकर फिर किचन में साफ हवा छोड़ी जाती है. 

कंपनी के मुताबिक, फ़िल्टर चार साल तक चलता है. अगर चार की जगह दो भी चला तो कोई बात नहीं क्योंकि पारंपरिक चिमनी में तो 6 महीने में मामला चोक हो जाता है. 1400 cubic meter per hour की मोटर कड़ाई के धुएं को पलक झपकते सुड़क जाती है.  

Beyond Plug 'N' Play Chimney
Beyond Plug 'N' Play Chimney में चार साल तक फ़िल्टर बदलने की टेंशन नहीं 

कुल जमा बात ये है कि अगर आपको बिना तोड़फोड़ के बिना आवाज वाली, बिना रखरखाव वाली चिमनी चाहिए तो Beyond आपके लिए है. BLCD मोटर वाली चिमनी की कीमत है 16,499 रुपये.     

वीडियो: भाई-दोस्त को गाड़ी देना महंगा पड़ सकता है, एक्सीडेंट के बाद वाले नियम जान लें

Advertisement