यूट्यूबर सौरव जोशी आजकल एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल और अपनी मर्सिडीज को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं. वजह सब जानते ही हैं. E20 फ्यूल का मसला उठाकर उन्होंने दो बहस छेड़ दी हैं. एक ये कि क्या सच में E20 पेट्रोल से गाड़ी का भट्ठा बैठ जाता है. दूसरी बहस सौरव जोशी की कमाई से जुड़ी है. उनकी मर्सिडीज कार देख कर लोग जानना चाहते हैं कि महज 25 साल की उम्र में वो कमाई के झंडे कैसे गाड़ रहे हैं.
यूट्यूबर सौरव जोशी का सीक्रेट क्या है? उम्र 25 की, कमाई करोड़ों में
सौरव जोशी के पास Porsche 718 Boxster सुपरकार से लेकर Mercedes-Benz G-Class (G-Wagon) इलेक्ट्रिक और टोयोटा Fortuner जैसी कई कारों का कलेक्शन है. एक्सपर्ट के मुताबिक उनकी साल की कमाई कई करोड़ रुपये हो सकती है.


#Porsche 718 Boxster- सौरव ने कुछ महीने पहले ही अपने कार कलेक्शन का वीडियो पोस्ट किया था. इसमें सबसे पहले उन्होंने Porsche 718 Boxster सुपरकार को दिखाया था. पीले रंग वाली और 295 बीएचपी के एंट्री-लेवल इंजन वेरिएंट वाली इस कार को उन्होंने सेकंड हैंड खरीदा है और इसके लिए लगभग पौने दो करोड़ रुपये अदा किए हैं.
#Mercedes-Benz G-Class (G-Wagon): ये मर्सिडीज की तरफ से आने वाली इलेक्ट्रिक कार है जिसका इस्तेमाल सौरव खूब करते हैं. ब्लैक कलर की ये कार उनके कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी है. इस कार को उन्होंने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. यह इलेक्ट्रिक SUV महज 4.7 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि इसमें दी गई 116 kWh बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 473 किमी तक की रेंज देती है. यह 32 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.
# महिंद्रा थार: सौरव के पास दो दरवाजे वाली महिंद्रा थार भी है. सौरव ने इसको थोड़ा मोडीफ़ाई करके इसमें बड़े चक्के लगवाए हैं. ब्लैक और रेड इंटीरियर वाली थार का दाम 20 लाख रुपये है.
# टोयोटा Fortuner: कारों की ‘देवआनंद और राहुल द्रविड़’, मतलब सदाबहार और भरोसेमंद Fortuner भी सौरव के पास है. वो इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. 70 हजार किलोमीटर चल चुकी इस कार को सौरव ने 50 लाख रुपये में खरीदा था.
#Maruti Suzuki Baleno: सौरव के घर में हर कोई इस कार को चलाता है. 40 हजार किमी से ज्यादा चल चुकी इस कार के टॉप मॉडल को सौरव ने 11 लाख रुपये में खरीदा है.
#Mercedes-Benz GLC 300: ये वही गाड़ी है जिसे लेकर सौरव का कहना था कि इसका माइलेज पहले 17-18 का था, मगर अब 5 का रह गया है. पहले उन्होंने दावा किया कि ऐसा E20 फ्यूल की वजह से हुआ. बाद में उन्होंने सफाई दी कि प्रॉब्लम गाड़ी में ही थी, फ्यूल में नहीं. सौरव ने नई गाड़ी को 83 लाख रुपये में खरीदा है. मर्सिडीज बेंज GLC 300 पेट्रोल वेरिएंट में केवल 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छूती है. इसे Euro-NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. खुद कंपनी इस गाड़ी का ARAI माइलेज 16.0kmpl कहती है तो फिर 17-18 का माइलेज मिलना मुश्किल लगता है.
सौरव जोशी की कमाईसौरव के कार कलेक्शन और घर को देखकर साफ समझ में आता है कि उनकी कमाई करोड़ों में है. हालांकि इसके लिए उन्होंने मेहनत भी खूब की है. लगातार 7 साल से वीडियो पोस्ट कर रहे हैं तब जाकर छोटे से घर से लग्जरी गाड़ियों और बंगले का सफर तय हुआ है. वैसे कोई व्यक्ति YouTube से भारत में कितनी कमाई कर रहा है, इसका एकदम सटीक आंकड़ा जानना थोड़ा मुश्किल होता है. क्योंकि कमाई कई अलग-अलग चीज़ों पर निर्भर करती है. थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स से कमाई का एक अंदाजा जरूर लगता है.
चैनल के व्यूज से भी कमाई का अनुमान लगा सकते हैं. भारत में यूट्यूब RPM (Revenue Per Mille) के हिसाब से पैसा देता है, यानी हर 1,000 व्यूज पर होने वाली कमाई. भारतीय चैनलों का औसत RPM आमतौर पर 1,000 व्यूज पर 10 रुपये से लेकर 80 रुपये होता है. RPM चैनल की कैटेगरी पर निर्भर करता है.
फाइनेंस, बिज़नेस, टेक रिव्यू, डिजिटल मार्केटिंग और स्टॉक मार्केट का ज्यादा और कॉमेडी, रोस्ट, डेली ब्लॉग्स, गेमिंग और एंटरटेनमेंट चैनलों का RPM कम होता है.
सौरव के चैनल पर यूट्यूब वीडियो से 40 करोड़ व्यू हर महीने और शॉर्ट्स से 5 करोड़ व्यू आते हैं. Social Blade जैसी लोकप्रिय वेबसाइट के मुताबिक सौरव अपने चैनल से महीने का 94 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक कमाते हैं. साल की कमाई का अनुमान 20 से 25 करोड़ का है. ये वो कमाई है जो यूट्यूब से आती है. इंस्टा और दूसरे ब्रांड प्रमोशन का हिसाब अलग है जो अमूमन कोई जाहिर नहीं करता है.
50 करोड़ तक हो सकती है साल की कमाईडिजिटल कॉन्टेन्ट बनाने वाले और यूट्यूब की गहराई तक जानकारी रखने वाले Ankur Warikoo के मुताबिक सौरव की कमाई 4 करोड़ महीना यानी साल की लगभग 50 करोड़ हो सकती है. इसमें से 24 करोड़ यूट्यूब adsense से, 12 करोड़ ब्रांड प्रमोशन से और बाकी यूट्यूब प्रीमियम, चैनल मेंबरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग से हो सकती है.
देश के सबसे बड़े ब्लॉगर का इतना कमाना बनता है.
वीडियो: आईआईटी कानपुर की रिसर्च ने E20 पर किया बड़ा खुलासा












