The Lallantop

Meta ने जिस बंदे को ₹13 लाख करोड़ में हायर किया, उसके ऐप ने आते ही माहौल बिगाड़ दिया

Muse की मदद से किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो को एआई के जरिए नई इमेज में बदला जा सकता है. जैसे मान लीजिए किसी व्यक्ति का इंस्टाग्राम प्रोफाइल पब्लिक है, तो उसे टैग करके उसकी तस्वीर के आधार पर एआई इमेज तैयार की जा सकती है.

Advertisement
post-main-image
Meta Muse को लेकर सवाल उठ रहे हैं

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Meta ने अपना AI इमेज मॉडल Muse आम पब्लिक के लिए लॉन्च किया है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर नई AI इमेज बनाने की सुविधा देता है और इसके प्रीसेट प्रॉम्प्ट्स भी उपलब्ध हैं।
  • Muse मॉडल की प्रमुख चिंता यह है कि यह किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीरों का उपयोग AI इमेज बनाने के लिए कर सकता है, जिससे प्राइवेसी को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहे हैं।
  • Meta ने कहा है कि यूजर अपनी तस्वीरों के इस तरह के उपयोग को सेटिंग्स में जाकर रोक सकते हैं, लेकिन इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से सभी के लिए चालू रखा गया है और इसकी बूझ सभी यूजर्स तक नहीं पहुँच पाई है।

Meta ने AI इमेज मॉडल Muse आम पब्लिक के लिए लॉन्च कर दिया है. लॉन्च होते ही यह फीचर विवादों में घिर गया है. वैसे मेटा के कई एआई मॉडल पहले से मार्केट में मौजूद हैं. मगर Muse को मेटा की सुपरइंटेलिजेंसी लैब्स ने तैयार किया है. ये वही लैब है जिसके बॉस Alexander Wang हैं. वही शख़्स जिनको मार्क ज़ुकरबर्ग 13 लाख करोड़ रुपये देकर OpenAI से अपने पास लाए थे. परिचय से इतर अब समझते हैं कि Mango कोडनेम वाले म्यूज में क्या दिक्कत है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या करता है म्यूज?

इसकी मदद से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अलग-अलग तरह की एआई इमेज बनाई जा सकती हैं. अगर किसी यूजर को प्रॉम्प्ट लिखने में दिक्कत है तो मेटा ने पहले से तैयार प्रीसेट प्रॉम्ट्स भी दिए हैं, जिनकी मदद से आसानी से नई तस्वीरें बनाई जा सकती हैं. यहां तक मामला नॉर्मल है. मगर म्यूज की मदद से किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो को एआई के जरिए नई इमेज में बदला जा सकता है. जैसे मान लीजिए किसी व्यक्ति का इंस्टाग्राम प्रोफाइल पब्लिक है, तो उसे टैग करके उसकी तस्वीर के आधार पर एआई इमेज तैयार की जा सकती है.

इसी फीचर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. कई एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बिना स्पष्ट अनुमति किसी की तस्वीर का एआई में इस्तेमाल करना प्राइवेसी के लिए चिंता का विषय हो सकता है.

Advertisement
मेटा का क्या कहना है?

मेटा की नीति के अनुसार, लोग इंस्टाग्राम पर उपलब्ध कॉन्टेंट का उपयोग करके एआई फीचर्स के जरिए नया कॉन्टेंट बना सकते हैं. इसके अलावा कंपनी यह भी कहती है कि अगर आपकी तस्वीर का इस्तेमाल एआई कॉन्टेंट बनाने में किया जाता है, तो जरूरी नहीं कि आपको इसकी अलग से सूचना मिले. यही वजह है कि इस फीचर को लेकर बहस तेज हो गई है.

वैसे यूजर्स चाहें तो अपनी तस्वीरों के इस तरह इस्तेमाल को रोक सकते हैं. इसके लिए सेटिंग्स में जाकर संबंधित विकल्प को बंद किया जा सकता है. यानी यह फीचर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, लेकिन यूजर चाहें तो इसे Opt-out कर सकते हैं. हालांकि सवाल फिर भी है कि कितने यूजर्स को वाकई पता होगा कि इसे बंद भी करना है. इंस्टा के ज्यादातर प्रोफ़ाइल पब्लिक ही हैं.

इन सभी के बीच इसको बनाने वाले Alexander Wang ने यूजर्स से कहा है कि दूसरों के फोटो नहीं बल्कि अपने फोटो अपलोड करके एआई इमेज बनाओ. वो ज्यादा अच्छी बनेगी. अरे भाई, वो तो सारे इमेज जनरेटर ऐप करते हैं. आपने क्यों ही दूसरे के प्रोफ़ाइल में घुसकर कीड़े करने का ऑप्शन दिया है? अभी तो इसी ऐप से वीडियो बनाने का भी ऑप्शन आने वाला है. पता नहीं क्या होगा!

Advertisement

वीडियो: टल सकता है पेट्रोल में 25% Ethanol मिलाने का फैसला, E20 पेट्रोल ने बवाल काम कर दिया?

Advertisement