The Lallantop

रेलवे का सलून कोच आपको भी मिल जाएगा, प्रोसेस जान लीजिए

रेलवे सलून कोच (Saloon Coaches) एक आलीशान कोच है जिसमें दो बेड रूम, एक हॉल, एक किचन और बाथरूम मिलता है. IRCTC की वेबसाइट से रेलवे के आलीशान कोच यानी सलून भी बुक कराना संभव है. इसमें 8 लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
रेलवे सलून कोच आप भी बुक कर सकते हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर रेलवे ने सलून कोच के वायरल विवादित वीडियो को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर वीडियो की सच्चाई और रेलवे व्यवस्था के बारे में जानकारी दी है।
  • रेलवे के सलून कोच पर विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक वीडियो में पूजा-पाठ का दृश्य वायरल हुआ और सलून कोच की सार्वजनिक बुकिंग को लेकर सवाल उठे।
  • IRCTC ने 2018 से सलून कोच की आम जनता के लिए बुकिंग शुरू की है, जिसमें 8 लोग यात्रा कर सकते हैं और इसके लिए कम से कम 6 महीने पहले बुकिंग व 50 हजार रुपये की जमा राशि चाहिए।

इंटरनेट पर राजधानी की रफ्तार से ‘सलून कोच’ का (Saloon Coaches) वीडियो वायरल है. वीडियो में एक पुजारी है, कुछ लोग हैं और रुद्राभिषेक के साथ पूजा-पाठ चल रहा है. वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उत्तरी रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी कर इसका पूरा सच बताया है. इस खबर के चलते शुरू हुई चर्चा के बीच अपने मन में एक ‘ट्रैक’ आया. क्या हम भी ट्रेन में आलीशान सलून कोच बुक कर सकते हैं? क्या खर्च आएगा और क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी?

Advertisement
क्या है सलून कोच?

रेलवे सलून कोच एक बेहद आलीशान कोच है जिसमें दो बेड रूम, एक हॉल, एक किचन और बाथरूम मिलता है. ब्रिटिश जमाने से ही रेलवे के वरिष्ठतम अधिकारियों की यात्राओं के लिए आलीशान कोच तैयार किए जाते रहे हैं. रेलवे के सलून कोच उसके वरिष्ठ अफसरों के लिए होते हैं. वे हादसे वाली जगह या दूर-दराज के इलाकों में जांच पर जाने जैसे कामों के लिए इन कोच का इस्तेमाल करते हैं. देश के सभी रेलवे जोन में मौजूद सलून को मिलाकर ऐसे कुल 336 कोच हैं जिनमें से 62 एयर कंडीशन्ड हैं.

राष्ट्रपति से भी है कनेक्शन

सलून में राष्ट्रपति के दौरे का चलन 1956 में शुरू हुआ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. एस राधाकृष्णन, डॉ. जाकिर हुसैन, वीवी गिरि और डॉ. एन संजीव रेड्‌डी ने इससे यात्राएं कींं. 1977 के बाद से इसका खास इस्तेमाल नहीं हुआ. 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में इससे आखिरी यात्रा की थी. पुराना और जर्जर होने की वजह से 2008 में रेलवे ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया जिसके बाद इसे सेवा से बाहर कर दिया गया. 2018 में इसे फिर से स्टार्ट किया गया और आम जनता के लिए भी बुकिंग ओपन की गई.

Advertisement
irctc salon coach
Saloon Coaches
IRCTC से होती है बुकिंग

IRCTC की वेबसाइट से रेलवे के आलीशान कोच यानी सलून को बुक किया जा सकता है. इसमें 8 लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं. IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन कर एफटीआर (IRCTC FTR Portal) ट्रेन का विकल्प चुनकर इस विशेष कोच को बुक किया जा सकता है. जो रूट आप चुनते हैं, उस पर सलून उपलब्ध होगा तो मिल जाएगा. बुकिंग के अलावा हर अतिरिक्त दिन के लिए 24 हजार रुपये देने होंगे. कोच के साथ अटेंडेंट होता है. लेकिन अगर आपको कुक भी चाहिए, तो IRCTC की ओर से उपलब्ध कराया जा सकता है.

ध्यान रहे, कम से कम 500 किमी की दूरी के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी. इच्छुक व्यक्ति को 50 हजार रुपये डिपॉजिट कराने होंगे. बुकिंग 6 महीने पहले करनी होगी. रूट के हिसाब से खर्चा 2 से 3 लाख के अल्ले-पल्ले पकड़ लीजिए.

वीडियो: मोटोरोला का पहला फोल्ड डिवाइस Moto Razr Fold कई दिलचस्प फीचर्स के साथ आता है

Advertisement

Advertisement